रियान मौत मामला गरमाया, न्याय की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से बढ़ा आक्रोश
पूर्वी सिंहभूम में रियान की संदिग्ध मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।
पूर्वी सिंहभूम: रियान की संदिग्ध मौत के मामले में अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान पीड़ित पक्ष ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द न्याय की मांग की। परिजनों का कहना है कि 26 मार्च 2026 को रियान की इलाज के दौरान मृत्यु हुई थी, जिसके बाद 27 मार्च को परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में हत्या की गंभीर धारा 103(1) लगाई गई, बावजूद इसके अब तक नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

धरना के दौरान उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की सही थाने में जांच सुनिश्चित करने की मांग की गई। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
