Chaibasa News: बहन की शादी से 4 दिन पहले युवक ने की खुदकुशी, गांव में पसरा मातम

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के उईनाला गांव की घटना

Chaibasa News: बहन की शादी से 4 दिन पहले युवक ने की खुदकुशी, गांव में पसरा मातम

उईनाला गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय अनिमेष साहू ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। उसका शव पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित काजू बागान में पेड़ से लटका मिला।

पूर्वी सिंहभूम: जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में खुशियों से भरा एक घर अचानक मातम में बदल गया। जिस परिवार में चार दिन बाद शादी की तैयारियां अपने चरम पर थीं, वहीं अब शहनाइयों की जगह सिसकियों की आवाज गूंज रही है।

उईनाला गांव निवासी 23 वर्षीय अनिमेष साहू ने कथित तौर पर शुक्रवार रात खुदकुशी कर ली। उसका शव शनिवार सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित काजू बागान में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, अनिमेष अपनी बहन की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था। 21 अप्रैल को शादी तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह लगातार तनाव में था। पिता महादेव साहू ने पुलिस को बताया कि परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते शादी के खर्चों को लेकर अनिमेष गहरे मानसिक दबाव में आ गया था। वह अक्सर पैसों की चिंता करता था और खुद को असहाय महसूस कर रहा था।

बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल से ही अनिमेष घर से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद तकनीकी सेल की मदद से उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रैक की गई। इसी दौरान काजू बागान क्षेत्र में उसकी अंतिम लोकेशन मिली, जहां खोजबीन के दौरान उसका शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ।

Read More.. धारवाड़ में कांग्रेस नेता की निर्मम हत्या, घर से मिला खून से सना शव, जानिए पूरा मामला

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शादी की तैयारियों में जुटे परिजन अब गहरे सदमे में हैं। घर में जहां मेहमानों के आने की तैयारी थी, वहीं अब रिश्तेदार शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

Read More.. Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?

पुलिस ने मामले को लेकर यूडी केस दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Read More.. Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

EXPLAIN: दो-तिहाई बहुमत नहीं, फिर भी बिल पेश, क्या सरकार ने पहले से तय कर रखी थी सियासी चाल? EXPLAIN: दो-तिहाई बहुमत नहीं, फिर भी बिल पेश, क्या सरकार ने पहले से तय कर रखी थी सियासी चाल?
साहिबगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक दुबे होंगे नए डीसी
हजारीबाग को मिला नया कप्तान: अमन कुमार ने संभाली कमान, कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस
महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, नारी सशक्तिकरण पर चोट : धनंजय पुटूस
Ramgarh News: नए डीसी ऋतुराज ने संभाली कमान, विकास पर फोकस
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
'ठोस कदम नहीं उठाए तो पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करेंगे', सुप्रीम कोर्ट की MP सरकार को फटकार, जानिए पूरा मामला
कोडरमा व्यवहार न्यायालय में ई-कोर्ट सर्विस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Chaibasa News: बहन की शादी से 4 दिन पहले युवक ने की खुदकुशी, गांव में पसरा मातम
Giridih News: कुएं में मिले दो बच्चियों के शव, पूरे गांव में पसरा मातम
Jamshedpur News: सेवाव्रती नील संघ क्लब में बांग्ला नववर्ष उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा माहौल
थार एक्सीडेंट नहीं, प्यार और गुस्से ने रचा खूनी प्लान, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा