कोडरमा व्यवहार न्यायालय में ई-कोर्ट सर्विस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
Koderma Court Complex में अधिवक्ताओं और अधिवक्ता क्लर्कों के लिए ई-कोर्ट सर्विस से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कोडरमा: व्यवहार न्यायालय कोडरमा में अधिवक्ताओं व अधिवक्ता क्लर्क को ई-कोर्ट सर्विस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें विशेष तौर पर अधिवक्ता और अधिवक्ता क्लर्क को ई-कोर्ट फाइलिंग और उससे जुड़े संबंधित विषयों कई जानकारियां दी गयी।


प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ई-कोर्ट सर्विस से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं को आधुनिक उपकरणों के साथ जोड़कर न्यायिक प्रक्रिया को सुलभ बनाना है।
ई-कोर्ट सर्विस प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षक अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा,रविशंकर बनर्जी व कार्यालय अधीक्षक अजय प्रकाश के द्वारा दिया गया जिसमें अधिवक्ता शिशिर सिंह, संगीता रानी, चंद्रशेखर, ज्ञान रंजन, स्वेता सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, गोरखनाथ सिंह, रोहित पांडेय, विवेकानंद पांडेय, विकास जैन अशोक पांडेय, राज कुमार लाल, दीप्ति कुमारी, नीरज कुमार सहित कई अधिवक्ता व अधिवक्ता क्लर्क उपस्थित रहे। एवम ई-कोर्ट सर्विस से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
