Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर

लंबे समय से सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में थे सक्रिय

Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
हाजी मुख्तार अहमद (फाइल फोटो)

Koderma के असनाबाद निवासी Haji Mukhtar Ahmad के निधन से इलाके में शोक की लहर है, उन्हें पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

कोडरमा: क्षेत्र के जाने-माने शख्सियत हाजी मुख्तार अहमद, जिन्हें लोग प्यार से “पेंटर साहब” के नाम से जानते थे, का रविवार की देर रात उनके निवास स्थान असनाबाद में इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और उनके चाहने वालों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। बताया जाता है कि हाजी मुख्तार अहमद लंबे समय से सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय थे।

वे अपने मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा के लिए भी जाने जाते थे। सोमवार को उन्हें पूरे मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ झुमरी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे की नमाज में बड़ी संख्या में शहर के लोग, समाजसेवी, व्यापारी व उनके परिचित शामिल हुए।

हर किसी की जुबान पर बस यही था कि “पेंटर साहब” जैसे नेक इंसान का जाना एक अपूरणीय क्षति है। जनाजे के दौरान माहौल गमगीन रहा। लोगों ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी और उनकी मगफिरत के लिए दुआएं कीं। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हाजी मुख्तार अहमद का जीवन सादगी, मेहनत और इंसानियत की मिसाल था। उनके निधन से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि उनके चाहने वालों को गहरा आघात पहुंचा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन
Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम