Jhumri Tilaiya
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Koderma News: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब: महावीरी ध्वज और डंके की चोट पर झूम उठे रामभक्त
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा जिले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी धूमधाम और शौर्य के साथ मनाया गया। कोडरमा, झुमरीतिलैया, डोमचांच और जयनगर सहित पूरे जिले में भव्य जुलूस निकाले गए, जहाँ युवाओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र और लाठियों का प्रदर्शन किया। महावीरी ध्वज और 'जय श्री राम' के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओ ओम प्रकाश मंडल और एसडीपीओ अनिल कुमार स्वयं मॉनिटरिंग करते दिखे। कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरा यादव और नगर परिषद अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू समेत कई लोग शामिल हुए। Koderma News: लाल मुनि प्रांजल सागरजी का अवतरण दिवस: भक्ति और उल्लास में डूबा जैन समाज
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित जैन मंदिर में मुनि श्री 108 प्रांजल सागरजी महाराज का अवतरण दिवस अत्यंत भक्ति भाव से मनाया गया। स्थानीय जैन मोहल्ला में जन्मे मुनि श्री के जन्म उत्सव पर मुनि श्री पुण्यानंदी और मुनि श्री शुभानंदी के सानिध्य में आदिनाथ भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की गई। इस अवसर पर संगीत मय पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यासागर जैन पाठशाला के बच्चों और समाज के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ज्ञात हो कि मुनि श्री ने वर्ष 2011 में सम्मेदशिखर जी में दीक्षा ग्रहण की थी और वर्तमान में वे मेरठ (UP) में ससंघ विराजमान हैं। कार्यक्रम की कड़ी में आगामी 28 अप्रैल को गौ-सेवा और 30 अप्रैल को महावीर जयंती महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। Koderma News: विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Published On
By Kumar Ramesham
विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर कोडरमा के झुमरीतिलैया में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा 'जल महोत्सव' का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. नीरा यादव और उपायुक्त ऋतुराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यशाला में 'जल एवं लैंगिक समानता' की थीम पर चर्चा हुई और जल सहियाओं को जल जांच किट बांटे गए। नुक्कड़ नाटक के जरिए जल संरक्षण का संदेश दिया गया और अंत में सभी उपस्थित लोगों ने 'कैच द रेन' अभियान को सफल बनाने और पानी की हर बूंद बचाने की शपथ ली। झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव: संतोष यादव ने बढ़ाया जन संपर्क
Published On
By Kumar Ramesham
झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने प्रचार की गति तेज कर दी है। 12 फरवरी को तिलैया बस्ती के वार्ड 2, 3 और 4 के मतदाताओं से उन्होंने मुलाकात कर समर्थन मांगा। Koderma News: 1967 से सामंता काली मंदिर में हो रही पूजा, जयकारों से गूंजा पूजा स्थल
Published On
By Kumar Ramesham
विश्व विख्यात शहर झुमरी तिलैया स्थित सामंता काली मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे उल्लास के माहौल में मां काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर पूरे मंदिर परिसर को खूबसूरत रंगीन बल्बों से सजाया गया था। इस आयोजन को लेकर जिले के भक्तों को खास तौर पर इंतजार रहता है। Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिवाली के अवसर पर वृद्धाश्रम में बांटे मिठाइयाँ और कपड़े
Published On
By Kumar Ramesham
झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिवाली के अवसर पर एक अनोखी पहल करते हुए वृद्धाश्रम में जाकर मिठाइयाँ, कपड़े और अन्य सामग्री बांटी। छात्रों ने वृद्धाश्रम में जाकर उनके साथ दिवाली का जश्न मनाया और उन्हें उपहार भेंट किए। के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा की हमें अपने छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। छात्रों ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ बातचीत की और उनकी कहानियों को सुना। इस दौरान छात्रों ने अनुभवों को साझा किया और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की। Koderma News: जैन पाठशाला के बच्चों ने पटाखा रहित दीवाली मनाने का लिया संकल्प
Published On
By Kumar Ramesham
दिगम्बर जैन समाज के अंतर्गत चलने वाली दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर जैन प्रामाणिक पाठशाला झुमरी तिलैया के बच्चों ने जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर उनके संदेश अहिंसा परमो धर्म एवं जियो और जीनों दो को अपने जीवन में उतारते हुए इस वर्ष दीपावली पर पटाखे नहीं छोड़ने का संकल्प लिया। पाठशाला के शिक्षिकाओं ने बच्चों को पटाखों से होने वाली जीव हिंसा के बारे में बताया तो पाठशाला के लगभग 40 बच्चों ने संकल्प लिया कि वे इस वर्ष पटाखा रहित दीवाली मनाएंगे। Koderma News: मॉडर्न किड्स पैराडाइज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की एक इकाई में बच्चों ने दिवाली का जश्न मनाया
Published On
By Kumar Ramesham
झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न किड्स पैराडाइज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दिवाली के त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने पूजा-अर्चना के साथ दिवाली के जश्न की शुरुआत की। स्कूल की निर्देशिका संगीता शर्मा ने छात्रों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव आप सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां लाए। वहीं प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए दिवाली के महत्व और त्योहार के पीछे की कहानियों के बारे में बताया। Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव का भव्य आयोजन
Published On
By Kumar Ramesham
झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केटीपीएस के चीफ इंजीनियर मनोज ठाकुर एवं भावना सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज ठाकुर, भावना सिंह, निदेशिका संगीता शर्मा, प्राचार्य गुरुचरण वर्मा, उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं गणेश पूजन के साथ किया गया। रंगोल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आइंस्टीन और न्यूटन दोनों सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किए और भाभा सदन द्वितीय स्थान पर रहे। पाँच दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सफल समापन — 51 कुंडीय यज्ञ के साथ हुई मंगल परिणति
Published On
By Samridh Desk
पतंजलि हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सफल समापन 51 कुंडीय गायत्री यज्ञ के साथ मोदी धर्मशाला, झुमरी तिलैया में संपन्न हुआ। पाँचों दिनों तक सीएच स्कूल परिसर में प्रातःकालीन योगाभ्यास सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न योगासन सिखाए गए। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के अभ्यास से उन्हें नई ऊर्जा और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ है। झूमरी तिलैया में विश्व भक्तामर दिवस का भव्य आयोजन
Published On
By Kumar Ramesham
झूमरी तिलैया के दिगंबर जैन मंदिर में विश्व भक्तामर दिवस पर सकल जैन समाज द्वारा भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया। यह आयोजन भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक महोत्सव से पूर्व किया गया। देश-विदेश के हजारों जैन समाजजनों ने एक साथ पाठ कर विश्व शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर आचार्य 108 प्रणाम सागर जी ने विशेष आशीर्वाद दिया। Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का धूमधाम से आयोजन
Published On
By Kumar Ramesham
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने उपस्तिथ शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा की शिक्षकों को समर्पित यह विशेष दिन हमें आपकी मेहनत और समर्पण की याद दिलाता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही। 