Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का धूमधाम से आयोजन

शिक्षकों की कड़ी मेहनत और निष्ठा को सलाम: गुरु चरण वर्मा

Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का धूमधाम से आयोजन
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के शिक्षक

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने उपस्तिथ शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा की शिक्षकों को समर्पित यह विशेष दिन हमें आपकी मेहनत और समर्पण की याद दिलाता है।  कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा, प्राचार्य गुरु चरण वर्मा एवं सीनियर शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने उपस्तिथ शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा की शिक्षकों को समर्पित यह विशेष दिन हमें आपकी मेहनत और समर्पण की याद दिलाता है। शिक्षक न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं,  बल्कि छात्रों के भविष्य को भी आकार देते हैं। शिक्षकों के अथक प्रयासों से ही हमारे समाज का निर्माण होता है। वहीं प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की शिक्षक दिवस पर,  मैं अपने शिक्षकों की कड़ी मेहनत और निष्ठा को सलाम करता हूं। आप सभी ने छात्रों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं आपके समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं और आशा करता हूं कि आप इसी तरह छात्रों को प्रेरित करते रहेंगे। 

वहीं इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए विद्यालय के शिक्षकों को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार