Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर एसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में कार्रवाई

Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

भेलवाघाटी में नकली शराब फैक्ट्री पकड़ी गई, पुलिस ने शराब, उपकरण जब्त किए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरिडीह:  भेलवाघाटी थाना की पुलिस के द्वारा नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।  पुलिस के द्वारा तैयार किया गया शराब के साथ शराब बनाने का उपकरण, खाली बोतल, ढक्कन, स्टिकर, रैपर, लोगो आदि को जब्त किया गया है। साथ हीं शराब की पैकिंग कार्य में लगे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर भेलवाघाटी थाना की पुलिस के द्वारा उक्त कार्रवाई की गयी।

जानकारी के मुताबिक गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल को सूचना मिली थी कि भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के पिपराडीह में नकली शराब तैयार कर बोलेरो वाहन से ले जाने की तैयारी की गयी है. सूचना पर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. इसके पुलिस के द्वारा छापेमारी कर तैयार किया हुआ नकली शराब, केमिकल, उपकरण आदि को जब्त कर लिया गया. साथ शराब पैकिंग में लगे तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए एक बोलेरो वाहन को जब्त किया गया है। छापेमारी टीम में खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, देवरी के थाना प्रभारी सोनु कुमार साहू, भेलवाघाटी के एएसआई धर्मेंद्र सिंह, बुद्धिनाथ मरांडी आदि शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान