ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष

ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष

साहिबगंज में हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कहा कि होलिका दहन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह पर्व अहंकार के अंत और धर्म की विजय का संदेश देता है।

साहिबगंज: हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने कहा कि होलिका दहन केवल धार्मिक त्योहार ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। इस दिन लोग अपने मतभेद भुलाकर एक साथ एकत्रित होते हैं। गांवों और मोहल्लों में सामूहिक रूप से होलिका दहन किया जाता है, जिससे भाईचारा और एकता की भावना प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें बताता है कि अहंकार का अंत निश्चित है।

केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने आगे कहा कि हिरण्यकशिपु का अभिमान नष्ट हुआ और अंततः भगवान श्रीनृसिंह ने उसका वध कर धर्म की स्थापना की। होलिका दहन हमें विनम्रता, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि होलिका दहन की ज्वाला केवल बाहरी लकड़ियों को नहीं जलाती, बल्कि हमारे भीतर के अज्ञान को भी भस्म करने का संकेत देती है। यह दिव्य उत्सव हमें संदेश देता है कि धर्म की विजय निश्चित है और ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं। यह पर्व आत्मशुद्धि, सकारात्मकता तथा समाज में प्रेम और एकता स्थापित करने की प्रेरणा देता है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2 Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2
Dhanbad News: 18 मार्च को शपथ लेगी शहर की सरकार, डिप्टी मेयर चयन को ले रायशुमारी हुई तेज
Ramgarh News: बाहा पर्व पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Giridih news: संत जेवियर्स स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा 
Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त