Sahebganj News: हनुमान जयंती महोत्सव में शामिल हुए भूलन दुबे, समाज को जोड़ने का दिया संदेश

शक्ति चौक में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

Sahebganj News: हनुमान जयंती महोत्सव में शामिल हुए भूलन दुबे, समाज को जोड़ने का दिया संदेश

साहिबगंज के शक्ति चौक में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य महोत्सव में वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु हनुमान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

साहिबगंज: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शक्ति चौक में आयोजित भव्य महोत्सव में वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने महाबली प्रभु हनुमान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति को सशक्त बनाते हैं और समाज में एकता, आस्था व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रभु बजरंगबली के श्रीचरणों में माथा टेका और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान भूलन दुबे ने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर हवन-पूजन में भी भाग लिया तथा सभी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भूलन दुबे ने वार्ड संख्या- 22 के पार्षद सुरेंद्र यादव को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर ओर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। मौके पर सुरेंद्र यादव, श्रीवास्तव यादव, अनुराग दुबे, डब्लू ओझा समेत दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें