Bokaro News : शनिदेव मंदिर में महाप्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद का लाभ
बोकारो के सेक्टर 12 में शनिदेव मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।
बोकारो : बोकारो के सेक्टर 12 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12 ए ई में निर्माण शनिदेव महाराज के मंदिर परिसर में बीते 21 मार्च दिन शनिवार को श्री गणेशा पूजा समिति द्वारा शनिवार की संध्या को शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण हर शनिवार की भांति बड़ी ही धूमधाम से किया गया।

महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ों की संख्या में भक्त शरीक होते है। इस पूजा को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार निर्मल महाराज का अहम भूमिका है, इन्हीं के सुझाव से पूजा सम्पन्न करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री गणेशा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सुनील राज महतो, राकेश कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार राय, जितेंद्र नापित, प्रदीप कुमार, राज कुमार, सुशील कुमार सोनी, शिव कुमार, डॉक्टर पंकज, रोहित शर्मा आदि का सहयोग रहता है।
