Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 

ईडी (HR) राजश्री बनर्जी ने कर्मियों की अटूट निष्ठा और योगदान को सराहा

Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 
( राजश्री बनर्जी)

बोकारो इस्पात संयंत्र के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में 28 मार्च को "दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार" समारोह आयोजित कर उन 123 कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने संगठन में 25 वर्ष की निष्ठापूर्ण सेवा पूरी की है। मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (HR) राजश्री बनर्जी ने अन्य ईडियों की उपस्थिति में 12 अधिकारियों और 111 कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इन अनुभवी कर्मियों का समर्पण बीएसएल को उत्कृष्टता के नए शिखर पर ले जाने में सहायक होगा। समारोह में भारी संख्या में वरीय अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने कर्मियों के इस गौरवशाली सफर की सराहना की।

बोकारो: इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र के मुख्य प्रेक्षागृह में 28 मार्च  को "दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार" समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में संयंत्र में निरंतर 25 वर्षों की उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण सेवा पूर्ण करने वाले 123 इस्पातकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी के साथ अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. बिभूति भूषण करुणामय तथा अधिशासी निदेशक (खान) विकास मनवती सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

समारोह के आरंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया और रजत जयंती पूर्ण करने वाले कर्मियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। अपने संबोधन में कार्यकारी निदेशक प्रभारी राजश्री बनर्जी ने सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि इस्पातकर्मियों के इस समूह का समृद्ध अनुभव और उत्साह बीएसएल को उत्कृष्टता के नए शिखर पर ले जाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंचासीन अन्य अधिशासी निदेशकों ने भी कर्मियों के समर्पण की सराहना की और उन्हें इस्पात उद्योग की मौजूदा अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए संयंत्र की उत्पादकता और गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने का संदेश दिया।सम्मान समारोह के दौरान कार्यकारी निदेशक प्रभारी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा 12 अधिशासी एवं 111 अनधिशासी कर्मियों को दीर्घकालीन सेवा प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। 

कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी द्वारा किया गया, जबकि समारोह के अंत में महाप्रबंधक (मानव संसाधन - ओडी)  एन. के. झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।यह गौरवपूर्ण आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र की अपने अनुभवी मानव संसाधन के प्रति कृतज्ञता और सम्मान को प्रदर्शित करता है। अनुभवी कर्मियों का यह दीर्घकालीन समर्पण न केवल संयंत्र की परिचालन स्थिरता और तकनीकी सुदृढ़ता सुनिश्चित करता है, बल्कि यह युवा कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, जिससे संगठन की उत्पादकता और निरंतर सुधार की कार्य-संस्कृति को और अधिक मजबूती मिलती है।

यह भी पढ़ें Bokaro News : शनिदेव मंदिर में महाप्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन 'जंगली लाल गोल बोल्डर' का हो रहा उपयोग
Dumka News: उपायुक्त की चेतावनी: स्कूलों में फीस वृद्धि के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Ramgarh News: श्रद्धा और आस्था का संगम: भव्य जुलूस के साथ दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Pakur News: ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला की मौके पर ही मौत
Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति 
केला बागान में पेड़ से लटका मिला 15 साल के किशोर का शव, इलाके में सनसनी
Bokaro News: डी. ए. वी. इस्पात पब्लिक स्कूलों में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का आयोजन
Bokaro News: स्वच्छता से सुंदर होगा बांसगोड़ा: BSL ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया सफाई अभियान