Jharkhand Industrial News
समाचार  राज्य  बोकारो  झारखण्ड 

बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएम समेत 10 अधिकारियों का तबादला

बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएम समेत 10 अधिकारियों का तबादला बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जीएम सहित 10 अधिकारियों का तबादला किया गया है। मानव संसाधन विभाग के ऑर्गेनाइजेशनल डेवलपमेंट सेक्शन द्वारा जारी आदेश में अधिकारियों को नए विभागों में पदस्थ किया गया है।
Read More...
समाचार  राज्य  बोकारो  झारखण्ड 

Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 

Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन  बोकारो इस्पात संयंत्र के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में 28 मार्च को "दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार" समारोह आयोजित कर उन 123 कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने संगठन में 25 वर्ष की निष्ठापूर्ण सेवा पूरी की है। मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (HR) राजश्री बनर्जी ने अन्य ईडियों की उपस्थिति में 12 अधिकारियों और 111 कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इन अनुभवी कर्मियों का समर्पण बीएसएल को उत्कृष्टता के नए शिखर पर ले जाने में सहायक होगा। समारोह में भारी संख्या में वरीय अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने कर्मियों के इस गौरवशाली सफर की सराहना की।
Read More...
समाचार  राज्य  बोकारो  झारखण्ड 

Bokaro News: मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ द मंथ" पुरस्कार समारोह का आयोजन

Bokaro News: मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ द मंथ बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के मानव संसाधन विभाग में फरवरी 2026 माह के लिए 'बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ द मंथ' पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजश्री बनर्जी (ED, HR) और अनुप कुमार दत्त (ED, Works) ने विभिन्न विभागों के 8 उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधन ने सुरक्षा, नवाचार और परिवार के सहयोग को सफलता का मूल मंत्र बताया।
Read More...
समाचार  राज्य  बोकारो  झारखण्ड 

Bokaro News: स्टील प्लांट के सी सी एंड सी सी विभाग ने रचा नया कीर्तिमान, रिकॉर्ड कोक उत्पादन हासिल

Bokaro News: स्टील प्लांट के सी सी एंड सी सी विभाग ने रचा नया कीर्तिमान, रिकॉर्ड कोक उत्पादन हासिल बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स (CO & CC) विभाग ने एक ही दिन में 538 ओवन पुशिंग कर नया रिकॉर्ड बनाया है। अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने विभाग का दौरा कर टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी और बैटरी संख्या 5 व 6 के मरम्मत कार्यों की समीक्षा की। मुख्य महाप्रबंधक भास्कर प्रसाद ने इस सफलता का श्रेय टीम वर्क और गुणवत्तापूर्ण संचालन को दिया है।
Read More...

Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास

Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास बोकारो इस्पात संयंत्र के आरजीबीएस (RGBS-HSM) विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त ने टीम की सराहना करते हुए बताया कि हॉट स्ट्रिप मिल के लिए विशिष्ट रोल खपत को घटाकर 0.885 किग्रा प्रति टन के रिकॉर्ड स्तर पर लाया गया है। साथ ही, विभाग ने अब तक का सर्वाधिक 16,578 फिनिश्ड वर्क रोल्स का प्रेषण कर नया कीर्तिमान बनाया है। ईडी (संकार्य) ने भविष्य के लिए प्रतिदिन 70 रोल्स तैयार करने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है और सुरक्षा मानकों के साथ परिचालन उत्कृष्टता बनाए रखने का आह्वान किया है।
Read More...
समाचार  राज्य  बोकारो  झारखण्ड 

Bokaro News: प्रोजेक्ट्स विभाग में 'सुरक्षा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट श्रमिक सम्मानित

Bokaro News: प्रोजेक्ट्स विभाग में 'सुरक्षा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट श्रमिक सम्मानित बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रोजेक्ट्स विभाग में 24 मार्च को एक भव्य 'सुरक्षा सम्मान समारोह' आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यकारी अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनिमा कुशवाहा ने सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने वाले श्रमिकों को पुरस्कृत किया। समारोह के दौरान एक संवाद सत्र भी हुआ, जिसमें श्रमिकों ने प्रोजेक्ट साइट्स पर होने वाले जोखिमों और उनके व्यावहारिक समाधानों पर अपने सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के साथ-साथ श्रमिकों की सुरक्षा बीएसएल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Read More...
समाचार  राज्य  बोकारो  झारखण्ड 

Bokaro News: अधिशासी निदेशक स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित

Bokaro News: अधिशासी निदेशक स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन विभाग में 'स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता-2026' का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें फिटर, टर्नर, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), और पीएलसी जैसी 10 तकनीकी श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। ED राजश्री बनर्जी और ED अनुप कुमार दत्त ने कर्मियों के नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं संयंत्र की उत्पादकता और सुरक्षा मानकों को वैश्विक स्तर पर ले जाने में सहायक होती हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  बोकारो  झारखण्ड 

Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक

Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने स्थानीय निवासियों के त्याग और सहयोग को सम्मान देने के लिए सेक्टर-11 में "कृतज्ञता पार्क" की स्थापना का निर्णय लिया है। यह पार्क उन लोगों के प्रति एक स्थायी स्मारक होगा जिन्होंने संयंत्र की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रबंधन के अनुसार, यह पार्क उद्योग और समाज के बीच गहरे संबंधों का प्रतीक बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को सामुदायिक सहभागिता की प्रेरणा देगा।
Read More...

Advertisement