Bokaro News: प्रोजेक्ट्स विभाग में 'सुरक्षा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट श्रमिक सम्मानित
प्रोजेक्ट्स विभाग द्वारा 24 मार्च को आयोजित किया गया विशेष सुरक्षा सम्मान समारोह
बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रोजेक्ट्स विभाग में 24 मार्च को एक भव्य 'सुरक्षा सम्मान समारोह' आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यकारी अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनिमा कुशवाहा ने सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने वाले श्रमिकों को पुरस्कृत किया। समारोह के दौरान एक संवाद सत्र भी हुआ, जिसमें श्रमिकों ने प्रोजेक्ट साइट्स पर होने वाले जोखिमों और उनके व्यावहारिक समाधानों पर अपने सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के साथ-साथ श्रमिकों की सुरक्षा बीएसएल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बोकारो: इस्पात संयंत्र के प्रोजेक्ट्स विभाग में 24 मार्च को 'सुरक्षा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने वाले और उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यकारी अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनिमा कुशवाहा थीं। समारोह का विधिवत शुभारंभ सुरक्षा शपथ के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने और 'शून्य दुर्घटना' के लक्ष्य के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) पी. एच. शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) हेमु टोप्पो तथा संयंत्र के अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान एक संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुरस्कृत श्रमिकों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए।अधिकारियों द्वारा श्रमिकों से कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण फीडबैक मांगा गया। इस दौरान श्रमिकों ने विभिन्न प्रोजेक्ट साइट्स पर होने वाले संभावित खतरों और उनसे बचाव के प्रभावी एवं व्यावहारिक उपायों पर विस्तृत जानकारी साझा की। मुख्य अतिथि अनिमा कुशवाहा ने श्रमिकों के सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि परियोजनाओं के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सुरक्षा सर्वोपरि है और श्रमिकों की सजगता ही सुरक्षित कार्य परिवेश की मूल आधारशिला है।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
