Giridih News: श्रीमद भागवत यज्ञ का भव्य आगाज, राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी

8 से 16 अप्रैल तक चलेगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन

Giridih News: श्रीमद भागवत यज्ञ का भव्य आगाज, राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी
भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गिरिडीह के उदनाबाद में श्री श्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस यात्रा में 2500 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया।

गिरिडीह: सदर प्रखंड के उदनाबाद में 8 से 16 अप्रैल तक श्री श्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 2500 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया।

कलश यात्रा यज्ञ स्थल उदनाबाद से प्रारंभ होकर चाइना मोड़, अजीडीह होते हुए बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर तक पहुँची, जहां महिलाओं और युवतियों ने नदी से जल भरकर माथे पर कलश लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचीं।

सात दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम में यज्ञाचार्य जितेंद्र उपाध्याय, प्रवचनकर्ता चंदन कृष्ण शास्त्री जी (वृंदावनधाम) तथा प्रवाचिका कृष्ण वृजेश्वरी जी (वृंदावन) उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के उपायुक्त उपस्थित रहेंगे।

यज्ञ को सफल बनाने के लिए संरक्षक दिलीप उपाध्याय, अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, सचिव उदय वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश यादव, संयोजक भिखारी मास्टर, व्यवस्थापक दीपक पंडित, मीडिया प्रभारी दीपक उपाध्याय, विनोद राणा, अनूप सिन्हा, श्याम प्रजापति सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं।

Read More.. गिरिडीह में पुस्तक मेले का शुभारंभ: उपायुक्त बोले—मोबाइल छोड़ें, किताबों से जोड़ें नाता

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप