Giridih News: कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन

मोहम्मद फैयाज अहमद ने बताए स्वास्थ्य संबंधी मानक

Giridih News: कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन
(फोटो)

गिरिडीह के सदर अस्पताल में 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) द्वारा कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में WHO की स्थापना और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। लीगल डिफेंस काउंसिल के सदस्य और अस्पताल के उपाधीक्षक ने नागरिकों को स्वास्थ्य मानकों और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

गिरिडीह: झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह  मार्तंड प्रताप मिश्रा के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सफदर अली नैयर के आदेशानुसार आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल गिरिडीह में कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के सदस्य  मोहम्मद फैयाज अहमद ने बताया कि विश्व के लगभग सभी देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 में की गई। इस वजह से विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में 7 अप्रैल को ही चुना गया। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर प्रदीप बैठा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पी एल बी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, कामेश्वर कुमार, रंजना सिन्हा, मो वारिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप