Giridih News: माले नेताओं ने अधीक्षण अभियंता को घेरा, नंगे तारों और कटौती का उठाया मुद्दा

उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु चल रहा है निर्माण कार्य

Giridih News: माले नेताओं ने अधीक्षण अभियंता को घेरा, नंगे तारों और कटौती का उठाया मुद्दा
(फोटो)

गिरिडीह में माले नेताओं ने विद्युत अधीक्षण अभियंता शकील आलम से मुलाकात कर सरिया और गिरिडीह क्षेत्र की बिजली समस्याओं पर चर्चा की। नेताओं ने नंगे तारों को केबल में बदलने, घरों के ऊपर से गुजरते 11 हजार वोल्ट के तारों को सुरक्षित करने और सरिया में हो रही बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। अभियंता ने आश्वस्त किया कि बगोदर में नए पावर सब-स्टेशन (PSS) के निर्माण से बगोदर, सरिया और बिरनी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।

गिरिडीह: मंगलवार को जिले के विद्युत अधीक्षण अभियंता से माले नेताओं ने मुलाकात कर सरिया एवं गिरिडीह क्षेत्र से जुड़ी विद्युत समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान राजेश सिन्हा एवं विशाल गंभीर ने आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।

मुलाकात के दौरान राजेश सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह क्षेत्र में जहां-जहां खुले (नंगे) तार हैं, उन्हें शीघ्र केबल में परिवर्तित किया जाए। साथ ही घरों के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तारों को भी सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

वहीं, विशाल गंभीर ने सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे फीडर निर्माण कार्य के कारण दिनभर हो रही बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लगातार कटौती से आम जनता, व्यापारी वर्ग एवं छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर अधीक्षण अभियंता शकील आलम ने आश्वस्त किया कि यह कार्य उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ही कराया जा रहा है और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बगोदर में अतिरिक्त पावर सब-स्टेशन (PSS) एवं सरिया में कार्य  ट्रांसफॉर्मर के लिए के डब्लू बनने से संबंधित समस्याओं  का समाधान वही  होगा। इससे सरिया, बगोदर एवं बिरनी क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए गिरिडीह आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अधीक्षण अभियंता ने यह भी भरोसा दिलाया कि यथासंभव विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।मौके पर माले नेता सुमित कुमार बर्नवाल भी मौजूद थे।

Read More.. Giridih News: ओवरलोडेड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, जीटी रोड पर 5 ट्रक जब्त

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप