Sahebganj News: आंगनबाड़ी योजनाओं की समीक्षा, पोषण ट्रैकर अपडेट पर जोर

आईटीडीए और समाज कल्याण योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

Sahebganj News: आंगनबाड़ी योजनाओं की समीक्षा, पोषण ट्रैकर अपडेट पर जोर

साहिबगंज में आंगनबाड़ी केंद्रों और समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

साहिबगंज: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आईटीडीए, कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण एवं संचालन की प्रगति की जानकारी ली तथा पोषण ट्रैकर में नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका के चयन प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण ट्रैकर ऐप, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं कन्यादान योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर बल दिया। कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: पुलिस सभागार में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आगाज
Hazaribagh News: रामनवमी को शांतिपूर्वा संपन्न कराने में नए थाना प्रभारी की रही सराहनीय भूमिका 
Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित सत प्रतिशत रिजल्ट 
Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Dhanbad News: बसपा की जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन
Deoghar News: IDSP-IHIP प्रशिक्षण आयोजित, संचारी रोगों की रोकथाम पर दिया गया जोर
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा
Deoghar News: साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: चार शातिर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर बन करते थे ठगी
Sahebganj News: पतना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन
Sahebganj News: नाला जाम के कारण बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, सरकार ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन