AJSU ने छात्र अधिकारों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा, JTET परीक्षा में देरी पर सवाल

JTET परीक्षा में हो रही देरी पर सरकार से जवाब की मांग

AJSU ने छात्र अधिकारों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा, JTET परीक्षा में देरी पर सवाल

AJSU ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की और JTET परीक्षा में देरी पर सरकार से जवाब मांगा।

रांची : AJ​SU पार्टी के केंद्रीय सचिव, स्टार्टअप एसोसिएशन के सचिव सह कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन सीएस रोहित प्रकाश प्रीत ने AJ​SU के छात्र नेता बबलू महतो पर हुए पुलिस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को छात्रों के खिलाफ बर्बरता पूर्ण कार्रवाई करार देते हुए गहरा रोष व्यक्त किया।

रोहित प्रकाश प्रीत ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को अपनी आवाज उठाने पर इस तरह की हिंसक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि “आखिर यह कैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जहां अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने वाले छात्रों को सरकार अपने तंत्र के माध्यम से कुचलने का प्रयास करती है”

AJSU ने छात्र अधिकारों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा, JTET परीक्षा में देरी पर सवाल

उन्होंने झारखंड की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को यह बिल्कुल भी स्वीकार नहीं हो रहा है कि छात्र अपने हक और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएं। AJ​SU पार्टी इसे छात्रों के अधिकारों का हनन मानती है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें: सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार

रोहित ने JTET परीक्षा में हो रही देरी को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि “आखिर JTET की परीक्षा में इतना विलंब क्यों हो रहा है? क्या छात्रों द्वारा समय पर परीक्षा कराने की मांग करना गलत है?” उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की यह मांग पूरी तरह जायज है और सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन

उन्होंने आगे कहा कि AJ​SU पार्टी के प्रमुख माननीय सुदेश महतो हमेशा से छात्र हितों के पक्षधर रहे हैं और छात्र आंदोलनों को मजबूती देने का काम करते आए हैं। पार्टी आने वाले समय में छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करेगी।

अंत में, रोहित प्रकाश प्रीत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही JTET परीक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो AJ​SU पार्टी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा