Sahebganj News: फेरी सेवा बंद होने से नावों पर क्षमता से अधिक सवारी, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
साहिबगंज-मनिहारी फेरी सेवा बंद होने से लोग छोटी नावों में जान जोखिम में डालकर गंगा नदी पार करने को मजबूर हैं। क्षमता से कई गुना अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है, जबकि नावों पर सुरक्षा उपकरणों का अभाव है। बारिश और तेज बहाव के कारण हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।
साहिबगंज: साहिबगंज-मनिहारी के बीच फेरी सेवा बंद होने से हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मजबूरी में लोग गंगा नदी पार करने के लिए छोटी नावों का सहारा ले रहे हैं, जिन पर क्षमता से कई गुना अधिक सवारी ढोई जा रही है। इससे हर वक्त हादसे का खतरा बना हुआ है।
जान हथेली पर रख कर सफर
स्थानीय लोगों ने बताया कि 10-12 लोगों की क्षमता वाली नावों में 30-35 यात्रियों को बैठाया जा रहा है। नावों पर लाइफ जैकेट, ट्यूब या कोई अन्य सुरक्षा उपकरण भी नहीं है। बेमौसम बरसात में गंगा का जलस्तर और बहाव दोनों तेज हैं, जिससे नाव पलटने का खतरा लगातार बना रहता है। छात्र, मरीज, बुजुर्ग और महिलाएं रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
फेरी बंद होने से आम जनता परेशान
व्यापार पर पड़ी मार

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग
सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मानक के अनुरूप बड़ी फेरी सेवा तुरंत बहाल की जाए। साथ ही नावों पर ओवरलोडिंग रोकने के लिए सख्त निगरानी की जाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द फेरी सेवा शुरू नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
