साहिबगंज-मनिहारी के बीच यात्री फेरी सेवा बहाल करने की मांग तेज
हजारों यात्री जान जोखिम में डाल कर रहे नाव से सफर
साहिबगंज-मनिहारी के बीच बंद पड़ी यात्री फेरी service को फिर से शुरू करने की मांग तेज हो गई है। हिंदू धर्म रक्षा मंच सहित कई सामाजिक संगठनों ने कहा है कि फेरी सेवा बंद होने से बिहार और झारखंड के हजारों यात्री, छात्र, मरीज और व्यापारी परेशान हैं।
साहिबगंज: साहिबगंज-मनिहारी के बीच बंद पड़ी यात्री फेरी सेवा को जल्द बहाल करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। हिंदू धर्म रक्षा मंच के साथ कई सामाजिक संगठनों ने जनहित में सुरक्षित फेरी सेवा तुरंत शुरू करने की मांग उठाई है।
जान जोखिम में डाल कर रहे सफर
हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने कहा कि फेरी सेवा बंद होने से बिहार और झारखंड के हजारों दैनिक यात्रियों, छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मजबूरी में लोग छोटी-छोटी नावों से गंगा पार कर रहे हैं, जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है। बरसात में यह सफर और भी खतरनाक हो गया है।
व्यापार पर भी असर
सामाजिक संगठनों का समर्थन

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग
हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष व प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने आज एक विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मानक के अनुरूप सुरक्षित फेरी सेवा तुरंत बहाल की जाए ताकि व्यापार सामान्य हो सके। वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे और स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द फेरी सेवा शुरू नहीं हुई तो वे जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
