Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

थाना प्रभारी सौरभ चौबे सुरक्षा व्यवस्था में रहे मौजूद

Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
(पुलिस का फ्लैग मार्च)

छतरपुर में एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, थाना प्रभारी सौरभ चौबे और महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला के नेतृत्व में मुहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने, गश्त बढ़ाने और किसी भी अफवाह या संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत देने के विधिक दिशा-निर्देश जारी किए।

छतरपुर: मोहर्रम को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस ने बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला एवं पिपरा थाना प्रभारी की मौजूदगी देखी गई। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से होते हुए सुनार मुहल्ला, खाटीन, डाक बंगला रोड, जपला रोड, सरईडीह मोड़ से होते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुँची। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मोहर्रम के दौरान क्षेत्र के सभी इलाकों में पुलिस की तैनाती रहेगी तथा गस्ती गाड़ी सभी क्षेत्र में भ्रमण करती रहेगी। पर्व के दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग करने से बचें तथा अनावश्यक रूप से सड़कों पर वाहनों के भीड़  लगाने से अपने आप को बचाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई भी संदिग्ध सामान दिखे तो उसे छुए नहीं इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के हरएक प्लेटफार्म पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है, इसलिए किसी भी तरह के भ्रामक एवं अफवाह भरी मैसेज को किसी के साथ साझा करने से बचें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक