Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

ज्ञान-साझाकरण और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर

Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
(सर्वश्रेष्ठ एलएंडडी पुरस्कार से सम्मानित)

बोकारो स्टील प्लांट के एलएंडडी विभाग ने सेल के “ज्ञान उत्सव 2.0” सम्मेलन के तहत आयोजित एचआर-एलएंडडी इनिशिएटिव्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर 'सर्वश्रेष्ठ लर्निंग एंड डेवलपमेंट पुरस्कार' जीता है। एमटीआई रांची में आयोजित मुख्य समारोह में सेल के निदेशक (कार्मिक) के. के. सिंह द्वारा बीएसएल की सीजीएम नीता बा को यह सम्मान प्रदान किया गया।

बोकारो: इस्पात संयंत्र के लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग ने सेल के एलएंडडी सम्मेलन “ज्ञान उत्सव 2.0” के तहत आयोजित एचआर-एलएंडडी इनिशिएटिव्स प्रतियोगिता (वर्ष 2025-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘सर्वश्रेष्ठ लर्निंग एंड डेवलपमेंट पुरस्कार’ प्राप्त कर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, रांची द्वारा 19 जून 2026 को ऑनलाइन माध्यम से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 

इसमें सेल के सभी एकीकृत इस्पात संयंत्रों और इकाइयों ने अपनी नवोन्मेषी तथा प्रभावशाली एलएंडडी रणनीतियों को प्रस्तुत किया। “ड्राइविंग परफॉर्मेंस थ्रू लर्निंग विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में, बीएसएल के एलएंडडी विभाग ने अपनी अनूठी शिक्षण पहलों, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों और परिणामोन्मुखी विकास रणनीतियों पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में बीएसएल का प्रतिनिधित्व एजीएम (एचआर-एलएंडडी)  अमित आनंद तथा एजीएम (एचआर-एलएंडडी) राकेश बाबू वेलपुरी ने किया। उन्होंने बीएसएल की प्रौद्योगिकी-सक्षम एवं डिजिटल लर्निंग, नेतृत्व विकास, कौशल उन्नयन तथा कर्मचारी क्षमता निर्माण से जुड़ी उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जो कार्यबल की दक्षता और संगठनात्मक प्रदर्शन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 23 जून 2026 को एमटीआई, रांची में आयोजित “ज्ञान उत्सव 2.0” सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सेल के निदेशक (कार्मिक)  के. के. सिंह द्वारा बीएसएल की मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी)  नीता बा को प्रदान किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ज्ञान-साझाकरण, नवाचार और संगठनात्मक अधिगम की संस्कृति को बढ़ावा देना था। 

इस अवसर पर सेल की विभिन्न इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी, विषय विशेषज्ञ और अग्रणी परामर्शदाता संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।बीएसएल की यह शानदार सफलता संगठन में निरंतर सीखने, नवाचार और पेशेवर विकास के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, यह परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के प्रभावी उपयोग में बीएसएल की अग्रणी भूमिका को भी रेखांकित करती है।

यह भी पढ़ें: 34 साल का सेल सफर खत्म, अब हिंदुस्तान जिंक की कमान संभालेंगे अमरेंदु प्रकाश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक