Pakur News: पाकुड़िया में कीचड़ से बदहाल ग्रामीण सड़कें, डस्ट गिराकर मरम्मत की मांग

जिला परिषद सदस्य सुनीता मुर्मू ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

Pakur News: पाकुड़िया में कीचड़ से बदहाल ग्रामीण सड़कें, डस्ट गिराकर मरम्मत की मांग
पाकुड़िया क्षेत्र की बदहाल सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन में हो रही परेशानी।

पाकुड़िया प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में बारिश शुरू होते ही कई ग्रामीण सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य सुनीता मुर्मू ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है।

पाकुड़: जिले के पाकुड़िया प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में बारिश शुरू होते ही कई ग्रामीण सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य सुनीता मुर्मू ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है।

जिला परिषद सदस्य ने फूलोपानी ग्रामीण सड़क, सापादहा जोबो टोला सड़क तथा गुलाम मोड़ से बारोमसिया तक जाने वाले मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा है कि बारिश के दौरान इन सड़कों पर चलना भी कठिन हो जाता है। ग्रामीणों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने प्रशासन से इन सड़कों पर अविलंब क्रशर डस्ट गिराकर मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारू हो सके। मांग पत्र की प्रतिलिपि पाकुड़िया थाना प्रभारी को भी भेजी गई हैं।

अब लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि मानसून के दौरान उत्पन्न इस गंभीर समस्या का समाधान कितनी जल्द किया जाता है।

यह भी पढ़ें: धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, संघर्ष और आदर्शों को किया याद

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मई में 470 मामलों का निष्पादन, लंबित केस घटे धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मई में 470 मामलों का निष्पादन, लंबित केस घटे
Dumka News: मौत से लड़ रही 11 साल की प्रतिमा, 5 दिन से बेसुध; इलाज के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
झामुमो ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जल जीवन एवं स्वच्छ भारत मिशन कार्यों की समीक्षा की
Koderma News: विधायक के चालक राजकुमार यादव हत्याकांड में दो महिला आरोपी गिरफ्तार
Koderma News: मेघातरी के वाराकुरा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन 
मोदी के नाम नया इतिहास: सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, झारखंड में जश्न और पूजा-अर्चना
देवघर में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता संतोष प्रसाद एसीबी के हत्थे चढ़े
Pakur News: पाकुड़िया में कीचड़ से बदहाल ग्रामीण सड़कें, डस्ट गिराकर मरम्मत की मांग
हावड़ा शिक्षा सम्मेलन में गूंजा उद्योग-शिक्षा साझेदारी का मुद्दा, युवाओं को रोजगार योग्य बनाने पर जोर
Ranchi News: आईसीएआर-आईआईएबी के समर कैंप में बच्चों ने सीखी झारखंड की पारंपरिक सोहराय कला
बेकाबू ट्रैक्टर ने छीनी मजदूर की जिंदगी, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया