Koderma News: मेघातरी के वाराकुरा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया कुशल मार्गदर्शन

Koderma News: मेघातरी के वाराकुरा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन 
(विधिक जागरूकता शिविर)

कोडरमा के बाराकुरा गांव में प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा के मार्गदर्शन में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता, महिला अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही भीषण गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस पैकेट्स बांटे गए।

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के  तत्वावधान में  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर आज बुधवार को कोडरमा प्रखंड के मेघातरी पंचायत के बाराकुरा गावं में महिलाओ के विरुद्ध अपराध को लेकर चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य  महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करना है।समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनानाभी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।  

उन्होंने कहा कि  समाज में महिलाओ को उचित सम्मान दिया जाना आवश्यक है ताकि महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य  पूरा  किया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओ के अधिकारों के संरक्षण के लिए कई कानून बनाये गए है। इसके अलावे सभी वर्ग के लोगो को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाने के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा कृतसंकल्पित है।

एल ए डी सी एस के अधिवक्ता नवल किशोर ने कहा कि आम जनो को निशुल्क विधिक सहायता महिला एवं बाल अधिकार वृद्ध जनो के अधिकार, साइबर अपराध नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा से संरक्षण एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए ताकि  उनका सीधा लाभ मिल सके। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: वरिष्ठ दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिन्हा का निधन, व्यवसाय जगत में शोक

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाल विवाह व डायन बिसाही जैसी कुरीतियों एक सभ्य समाज के जघन्य अपराध है। शिविर में जरूरतमंद लोगो के बीच भीषण गर्मी से बचाव के लिए ओं आर एस आदि का  वितरण किया गया वही प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ से सम्बंधित कई पम्पलेट  भी वितरण किये गए ।  मौके पर पंचायत समिति सदस्य सबिता देवी, वार्ड सदस्य सिकंदर राजवंशी पी एल वी  मनोज कुमार सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान
Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा
Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का कड़ा निर्देश, होटलों-अस्पतालों में फायर सेफ्टी जरूरी
Sahebganj News: विश्व भू- गर्भ जल दिवस–2026 पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन
Sahebganj News: मोराबादी के राज्यस्तरीय कृषि मेले में शामिल होगा जिले के 75 किसानों का दल
Dhanbad News: उप विकास आयुक्त ने लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा की, समयबद्ध समायोजन के दिए निर्देश
धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मई में 470 मामलों का निष्पादन, लंबित केस घटे
Dumka News: मौत से लड़ रही 11 साल की प्रतिमा, 5 दिन से बेसुध; इलाज के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
झामुमो ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक