Sahebganj News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में मिला ठोस आश्वासन
जाति प्रमाण पत्र की मांग पर राज्य सरकार को भेजी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट
साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर 4 मई से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल विधायक एमटी राजा की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया। आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया गया है कि मामले के समाधान के लिए एक जांच कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें सोसाइटी के सदस्य भी शामिल होंगे, और यदि आवश्यकता पड़ी तो राज्य कैबिनेट से संशोधन कराकर शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत कराया जाएगा।
बरहरवा: प्रखंड मुख्यालय में बीते 4 मई से शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार मंगलवार को समाप्त हो गया। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में आंदोलनकारियों को ठोस आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म करने का ऐलान किया गया।
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने धरना स्थल पर कहा कि जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर उपायुक्त और अन्य उच्च अधिकारियों से सकारात्मक बातचीत हुई है। धरना स्थल पर राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास और अंचलाधिकारी अनोज कुमार भी मौजूद रहे। सबके बीच हुई बातचीत में ये अहम फैसले लिए गए की एक जांच कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्य भी शामिल होंगे। कमेटी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजेगी। अगर जरूरत पड़ी, तो राज्य सरकार के कैबिनेट से संशोधन करवाकर शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र फिर से निर्गत करवाया जाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
