Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह

ई कल्याण और गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं महत्वपूर्ण

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह
(फ़ोटो)

कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। करियर काउंसलर अजीत कुमार और डॉ. सूरज प्रसाद ने छात्रों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, ई-कल्याण, पीएम विद्या लक्ष्मी पोर्टल और नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं और ब्याज सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य गुरु चरण वर्मा और निर्देशिका संगीता शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी बच्चों को पैसों की कमी के बिना उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शित करना था।

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया में  कक्षा 10वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसरों और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना था।  

सत्र में करियर काउंसलर  अजीत कुमार तथा डॉ॰ सूरज प्रसाद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "सरकार उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। जैसे ई कल्याण स्कॉलरशिप प्रोग्राम, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (सी एस आर), इंटरेस्ट सुवेंशन स्कीम,प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति , पीएम विद्या लक्ष्मी पोर्टलऔर शिक्षा ऋण पर ब्याज सब्सिडी जैसी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी बड़े संस्थानों में पढ़ाई कर सकते हैं।  

उन्होंने छात्रों को बताया कि NSP.gov.in पोर्टल पर एक ही जगह केंद्र और राज्य की सभी छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन किया जा सकता है।  लड़कियों के लिए प्रगति स्कॉलरशिप और दिव्यांग छात्रों के लिए सक्षम स्कॉलरशिप जैसी विशेष योजनाएं भी उपलब्ध हैं।  

प्राचार्य  गुरु चरण वर्मा ने कहा, "अक्सर जानकारी के अभाव में प्रतिभाशाली छात्र आगे नहीं बढ़ पाते। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने सपनों को पूरा करे। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

विद्यालय की निर्देशिका  संगीता शर्मा ने कहा, "करियर चुनना सिर्फ कोर्स चुनना नहीं है, यह जीवन की दिशा तय करना है। सरकारी योजनाएं उस रास्ते की सबसे मजबूत सीढ़ी हैं। माता-पिता को भी इन योजनाओं के प्रति जागरूक होना चाहिए ताकि कोई बच्चा सिर्फ पैसे की कमी से पढ़ाई न छोड़े।"  

यह भी पढ़ें: Koderma News: पंचदेव हनुमान मंदिर ताराटांड़ में प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल से गूंजा क्षेत्र

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे जिसका विशेषज्ञों ने जवाब दिया और छात्रों को सरकार की चल रही योजनाओं से अवगत करवाया। अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को सही दिशा मिलेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पड़ सकता है भारी! जानिए मटके का पानी क्यों माना जाता है बेहतर
Bokaro News: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में करियर काउंसलिंग, लिबरल आर्ट्स के छात्रों को मिली नई राह
Bokaro News: समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक लगा जनता दरबार, ऑन-द-स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह
कोर्ट का बड़ा फैसला: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को 14 साल की सश्रम कारावास
Koderma News: वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एसपी आवास के पीछे घर में चल रहे अवैध लकड़ी गोदाम का भंडाफोड़
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतगावां में शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार
Koderma News: विधिक जागरूकता अभियान, योगियाटिलहा पंचायत भवन में ग्रामीणों को सिखाया गया कानून
Sahebganj News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में मिला ठोस आश्वासन