Koderma News: पंचदेव हनुमान मंदिर ताराटांड़ में प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल से गूंजा क्षेत्र

सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं श्रीराम कीर्तन आयोजित

Koderma News: पंचदेव हनुमान मंदिर ताराटांड़ में प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल से गूंजा क्षेत्र
(फ़ोटो)

कोडरमा के ताराटांड़ स्थित पंचदेव हनुमान मंदिर के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार 23 मई 2026 से हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि उत्सव के पहले दिन शिव चर्चा का आयोजन किया गया। शनिवार 24 मई को सामूहिक सुंदरकांड पाठ व श्रीराम कीर्तन तथा 25 मई को श्री श्याम सेवा परिवार के सहयोग से भव्य बाबा श्याम दरबार और अखंड ज्योत का आयोजन होगा, जिसमें हर शाम बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।

कोडरमा: ताराटांड़ स्थित पंचदेव हनुमान मंदिर के प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार 23 मई 2026 से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। महोत्सव के पहले दिन शिव चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया। 

वहीं 24 मई को सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं श्रीराम कीर्तन का आयोजन होगा। इसके बाद 25 मई को श्री श्याम सेवा परिवार के तत्वावधान में भव्य बाबा श्याम दरबार एवं अखंड ज्योत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रतिदिन संध्या 3 बजे से भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन को लेकर ताराटांड़, नंदीबाबा चौक एवं इंदरवा चौक तक ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए गए हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों एवं भजनों से गुंजायमान हो उठा है। स्थानीय लोगों में आयोजन को लेकर भारी उत्साह एवं हर्षोल्लास देखा जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि प्रथम वर्षगांठ महोत्सव को यादगार बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।

इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा के अलावा सुरेश सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, गौरव कुमार सिंह, सुरेन्द्र राम, चंदन कुमार सिंह, ज्योतिष कुमार, गोलू सोनकर, गौरव कुमार, दीपक यादव सहित श्री श्याम सेवा परिवार के अध्यक्ष बंटी शाहाबादी, बबलू सिंह, चीकू सेठ, विक्की मोदी, गौरव राज, विवेक सिंह (ननकी), अजय मोदी, सुरेश केशरी, मनीष यादव, आनंद सिंह समेत कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: युवाओं के हक के लिए राजद का शंखनाद, 25 मई को युवा राजद की महाबैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा