Bokaro News: समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक लगा जनता दरबार, ऑन-द-स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा
शिक्षा राजस्व सामाजिक सुरक्षा और भूमि विवाद मामलों पर गंभीरता से संज्ञान
बोकारो समाहरणालय में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में "हम आपको सुनते हैं" जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों की शिक्षा, भूमि, राजस्व और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की गई। शिक्षकों के मामलों की अधिकता को देखते हुए उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को हर महीने समीक्षा बैठक कर समस्याओं के समयबद्ध समाधान का निर्देश दिया। इसके साथ ही, जिला प्रशासन के आदेशानुसार बोकारो के सभी प्रखंड और अंचल कार्यालयों में भी स्थानीय स्तर पर जनता दरबार लगाकर शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।
बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों की क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान शिक्षा,राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, सहकारिता, विद्युत, डीपीएलआर चास, पेटरवार, नावाडीह, चंद्रपुरा, जरीडीह अंचल एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न मामलों पर उपायुक्त ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में शिक्षकों से जुड़े मामलों की संख्या को देखते हुए उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को प्रतिमाह समीक्षा बैठक आयोजित कर समस्याओं के निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से संबंधित मामलों का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
