Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया नेतृत्व

Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
(फ़ोटो)

हजारीबाग में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय पेट्रोल पंपों पर एक सघन हस्ताक्षर अभियान चलाया। पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर किश्तों में दाम बढ़ाकर आम जनता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, मीडिया अध्यक्ष निसार खान सहित सैकड़ों वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

हजारीबाग: पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार मुल्य वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा स्थानीय पेट्रोल पम्पों के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने केन्द्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की मंहगाई से आम जनता त्रस्त है वहीं केन्द्र की भाजापा सरकार मस्त है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 12 दिनों के अन्दर चौथी बार पेट्रोल-डीजल के मुल्यों में भारी वृद्धि की गई है। 25 मई को प्रता: से लागू हुई नई दरों के तहत देश भर में पेट्रोल 2.61 रूपये और डीजल 2.71 रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस ताजा वृद्धि का असर झारखंड में भी देखनों को मील रहा है। केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मंहगाई के मामलें में हद पार कर दी है। किश्तों में मुल्य बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के हक की इस लड़ाई में कांग्रेस जनता के साथ थी, साथ है, और सदा साथ रहेगी। 

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कशवाहा प्रदेश सचिव रेणू कुशवाहा प्रदेश संयुक्त सचिव डाॅ.प्रकाश कुमार पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव पूर्व प्रदेश सचिव बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी विरेन्द्र कुमार सिंह, राजू चौरसिया, कैलाश पति देव, मकसुद आलम, कजरु साव, रघु जायसवाल, लाल बिहारी सिंह, दिलीप कुमार रवि, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, बाबर अंसारी, शिव नंदन साहू, कोमल कुमारी, दिलदार अंसारी, तारिक रजा, सलीम रजा, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, अनिल कुमार भुईंया, बाबू खान, सैयद अशरफ अली, गुरू प्रसाद साव,  मुस्ताक अंसारी, अजय गुप्ता, ज्ञाणी प्रसाद मेहता, मोहम्मद रब्बानी, रिंकू कुमार, मजहरूल इस्लाम, जुबैर खान, अधिवक्ता मोहम्मद वारिस, इजहार हुसैन, शब्बीर अहमद के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags: Jharkhand Local Governance 2026 Hazaribagh Local Updates Today हजारीबाग पेट्रोल डीजल दाम विरोध जय प्रकाश भाई पटेल कांग्रेस हजारीबाग कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान ईंधन मूल्य वृद्धि प्रदर्शन झारखंड हजारीबाग लोकल न्यूज़ आज भीम कुमार कांग्रेस उपाध्यक्ष पेट्रोल पंप विरोध प्रदर्शन हजारीबाग झारखंड कांग्रेस राजनीतिक समाचार केंद्र सरकार महंगाई विरोध हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी 2026 Hazaribagh Petrol Diesel Price Protest Jai Prakash Bhai Patel Congress Hazaribagh Congress Signature Campaign Fuel Price Hike Jharkhand News Hazaribagh Local News Aaj Bhim Kumar Congress Jharkhand Petrol Pump Agitation Hazaribagh Jharkhand Politics 2026 Hazaribagh District Congress Committee Fuel Price Protests Ex-Minister Jai Prakash Bhai Patel Political Rallies Petrol and Diesel Price Inflation Agitations Sub-Urban Petroleum Station Signature Campaigns Inter-Block Opposition Party Anti-Inflation Directives Commercial Fuel Tariff Escalation Grievances State Vice President Bhim Kumar Deployments Grassroots Civilian Mobilization Against Price Hikes
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ramgarh News: अपर समाहर्ता, एसडीओ और डीटीओ ने समाहरणालय में संभाला अपना-अपना पदभार Ramgarh News: अपर समाहर्ता, एसडीओ और डीटीओ ने समाहरणालय में संभाला अपना-अपना पदभार
Ramgarh News: उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए कड़े निर्देश
Giridih News: प्रशासन का फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सड़कों पर उतरे उपायुक्त और एसपी 
Hazaribagh News: विभावि में फैकल्टी कार्यशाला, समावेशी शिक्षा और विशिष्ट अधिगम अक्षमता पर मंथन शुरू
Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Dumka News: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
झारखंड एग्रीकल्चर एंड ट्रेड हिस्ट्री: जानिए 1936 से 1940 के दशक में कैसे लंदन पहुंचता था कोडरमा का कटहल
Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पड़ सकता है भारी! जानिए मटके का पानी क्यों माना जाता है बेहतर
Bokaro News: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में करियर काउंसलिंग, लिबरल आर्ट्स के छात्रों को मिली नई राह