Ramgarh News: उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए कड़े निर्देश

विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कई फरियादी उपस्थित

Ramgarh News: उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए कड़े निर्देश
(फ़ोटो)

रामगढ़ समाहरणालय में उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना गया। दरबार में मुख्य रूप से अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और राशन कार्ड में नाम जोड़ने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। डीडीसी ने सभी विभागीय अधिकारियों को इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

रामगढ़: मंगलवार को समाहरणालय में उपायुक्त, रामगढ़  ऋतुराज के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों से संवेदनशीलता के साथ बारी-बारी मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर उपस्थित हुए। 

उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामलों के निष्पादन हेतु समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं से संबंधित समस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना से जुड़ी शिकायतें, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल दिहानी के मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सड़क निर्माण सहित अन्य जन समस्याएं सामने आईं।

प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

धनबाद विधायक राज सिन्हा का बड़ा कदम: दानापुर-कोडरमा ट्रेन को धनबाद तक विस्तारित करने की उठी मांग धनबाद विधायक राज सिन्हा का बड़ा कदम: दानापुर-कोडरमा ट्रेन को धनबाद तक विस्तारित करने की उठी मांग
Dhanbad News: वाल्मीकि महापंचायत ने डीसी को दी बधाई, जाति प्रमाण पत्र शिविर लगाने का मिला आश्वासन
Ramgarh News: अपर समाहर्ता, एसडीओ और डीटीओ ने समाहरणालय में संभाला अपना-अपना पदभार
Ramgarh News: उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए कड़े निर्देश
Giridih News: प्रशासन का फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सड़कों पर उतरे उपायुक्त और एसपी 
Hazaribagh News: विभावि में फैकल्टी कार्यशाला, समावेशी शिक्षा और विशिष्ट अधिगम अक्षमता पर मंथन शुरू
Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Dumka News: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
झारखंड एग्रीकल्चर एंड ट्रेड हिस्ट्री: जानिए 1936 से 1940 के दशक में कैसे लंदन पहुंचता था कोडरमा का कटहल
Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पड़ सकता है भारी! जानिए मटके का पानी क्यों माना जाता है बेहतर