Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई अहम जानकारी

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई अहम जानकारी
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव मौत।

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे। इस बीच सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई है।

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का बुधवार, 13 मई को निधन हो गया। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। मौत की वास्तविक वजह विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। डॉक्टरों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई। आगे की जांच के लिए उनके विसरा और हृदय को सुरक्षित रखा गया है।

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेश चंद्र पांडेय ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतीक यादव को सुबह पांच बजकर पचपन मिनट पर पहले से ही निर्जीव अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि तत्काल पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वहीं, केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बीबीसी हिंदी को बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाली टीम में केजीएमयू के दो और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के चार डॉक्टर शामिल थे। 

कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे प्रतीक

बताया जा रहा है प्रतीक यादव लंबे अरसे से फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थे और उनके फेफड़े में रक्त का थक्का (क्लॉट) होने की बात सामने आई है। इसके साथ ही वे मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) से भी पीड़ित थे। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनकी चिकित्सक डॉ. रुचिता ने बताया कि प्रतीक को उच्च रक्तचाप, हाइपरटेंशन और मधुमेह जैसी बीमारियां भी थीं।

Read More.. यूपी कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज, योगी सरकार में शामिल हो सकते हैं ये 6 चेहरे

जांच की उठी मांग

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव की मौत की जांच किसी उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से कराने की मांग उठाई है। लखनऊ मध्य सीट से विधायक मेहरोत्रा ने कहा कि जब उन्होंने डॉक्टर से पोस्टमार्टम की वजह पूछी तो जवाब मिला कि यह सामान्य मृत्यु नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रतीक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में हो चुकी थी और अस्पताल लाने में देरी हुई। इसी आधार पर उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई अहम जानकारी Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई अहम जानकारी
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाली इंटरनेट केबलों पर ईरान की नजर, बढ़ सकती है दुनिया की टेंशन
खेलते समय लापता हुईं दो बहनें, 36 घंटे बाद ईंट भट्ठे से मिले क्षत-विक्षत शव; दहशत में गांव
"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी