कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार

एसआई राजीव रंजन ने शव को कब्जे में लिया, आरोपी की तलाश तेज

कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
(फ़ोटो)

बोकारो जिले के कसमार प्रखंड अंतर्गत चपरी पंचायत में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना घटी। मोदी टोला निवासी पूनम कुमारी (23) जब अपनी 3 वर्षीय बेटी के साथ कुएं पर नहाने गई थी, तभी गांव के ही पिंटू कुमार महतो ने चाकू से उनका गला रेत दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

कसमार: प्रखंड अंतर्गत चपरी पंचायत के मोदी टोला निवासी प्रभुदेव मुंडा की पत्नी पूनम कुमारी ( 23 ) को युवक ने चाकू रेत कर की हत्या। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को दोपहर के लगभग 12 बजे मोदी टोला व जमुनिया डगर के बीच स्थित कुआं पर उक्त महिला अपनी बेटी के साथ नहाने के लिए गई थी। 

इसी बीच गांव के ही जमुनिया डहर टोला निवासी  मित्तन महतो के पुत्र पिंटू कुमार महतो (24 ) ने अचानक महिला पर हमला करते हुए चाकू से गला रेत दिया। जिससे महिला  घायल हो गई। घटना स्थल पर मौजूद अन्य महिलाओं ने युवक को पकड़ने की कोशिश की पर भागने में सफल रहा। हो हल्ला सुनकर अन्य ग्रामीण इकठ्ठा हो गए तो देखा कि महिला चटपटा रही थी, लोगों ने घायल महिला को नावाडीह सीएचसी ले गए पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लघटना के बाद स्थानीय लोगों ने नावाडीह पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद, एसआई राजीव रंजन दल बल के साथ  जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गए।मृतक महिला का  पति परदेश में काम करता था। 14 मई को चचेरे भाई के शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन पहले घर आया था।  मृतक महिला की 3 वर्षीय एक बेटी हैं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट