छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा

कलाकारों को उचित अवसर और सम्मान देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी: शिल्पी नेहा तिर्की

छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
(फ़ोटो)

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मंगलवार को रांची में छात्राओं के साथ नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने राज्य के कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा की सराहना की और क्षेत्रीय भाषाओं व संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। मंत्री ने कलाकारों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही बीमा और पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का भी जिक्र किया।

रांची: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मंगलवार को छात्राओं के साथ नागपुरी फिल्म सेरेंग देखने पहुंची। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड के कलाकारों में अद्भुत प्रतिभा है। आवश्यकता है उन्हें सिर्फ उचित अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन देने की, ताकि उनकी कला राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सके।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि छात्राओं के साथ फिल्म देखने का अनुभव बेहद उत्साहपूर्ण और भावनात्मक रहा। छात्राओं के चेहरे की मुस्कान, झारखंडी कला-संस्कृति के प्रति उनका जुड़ाव और अपनी भाषा के प्रति गर्व देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। उन्होंने कहा कि झारखंड के कलाकार अपनी मेहनत, संघर्ष और मिट्टी से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे पर जीवंत कर रहे हैं। हमारी क्षेत्रीय भाषाएं, लोककला, संगीत और संस्कृति ही हमारी असली पहचान हैं। इन्हें संरक्षित करना और कलाकारों को सम्मान देना हम सभी झारखंडवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कलाकारों के सम्मान, कल्याण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं, जिनमें संगीत-नाटक अकादमी का गठन, कलाकारों के लिए पांच लाख तक की बीमा योजना तथा बुजुर्ग एवं अस्वस्थ कलाकारों के लिए 4,000 हजार मासिक पेंशन योजना शामिल है। सरकार का उद्देश्य झारखंड की कला, भाषा और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, ताकि राज्य के कलाकारों को वह पहचान और सम्मान मिल सके, जिसके वे वास्तविक हकदार हैं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट