Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग

कर्नल मनोज शुक्ला और जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधि मंडल

Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
(फ़ोटो)

मेदिनीनगर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने कार्यालय आवंटन, जिला सैनिक बोर्ड की स्थापना, राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण और होल्डिंग टैक्स में छूट जैसी महत्वपूर्ण मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने सभी विषयों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया है।

मेदिनीनगर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू से एक प्रतिनिधि मंडल ओ आई सी,  ई सी एच एस, कर्नल मनोज कुमार शुक्ला और जिलाध्यक्ष सूबेदार दामोदर मिश्र के नेतृत्व में पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, भा. प्र. से. से मुलाकात कर जिला में उनकी पदस्थापना पर उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

इस बावत जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि उपायुक्त महोदय से निवेदन किया गया कि परिषद को एक कार्यालय की आवश्यकता है।  पूर्व में भी तत्कालीन उपायुक्त महोदय ने कार्यालय उपलब्ध कराने के लिए आदेश दिए थे। लेकिन, अभी तक इस बावत कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसके साथ जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह स्थापित करने में हो रही देरी, सी एस डी कैंटीन की व्यवस्था, राज्य सरकार के नौकरियों में पूर्व सैनिकों को आरक्षण और नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों को होल्डिंग टैक्स में छूट इत्यादि के बारे में भी उपायुक्त महोदय से अनुरोध किया गया। उन्होंने सभी बातों को ध्यान से सुनने के बाद इन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में कर्नल मनोज कुमार शुक्ला, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा, महा सचिव सुनील कुमार सिंह, पूर्व महा सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, सचिव अशोक कुमार मेहता, सम्मानित सदस्य शंकर दयाल सिंह इत्यादि की सहभागिता रही।

Read More.. Palamu News: उपायुक्त ने एमएमसीएच का किया निरीक्षण,ओपीडी के एक-एक वार्डों का किया अवलोकन 

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट