Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के विजेताओं ने कार्यशाला में साझा किए अपने अनुभव
धनबाद के सिंदरी स्थित बीआईटी परिसर में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बोकारो द्वारा दो दिवसीय तकनीकी महोत्सव "नोवस" का भव्य आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. उपेंद्र प्रसाद और आईआईसी अध्यक्ष प्रो. गुंजन गांधी के नेतृत्व में छात्रों ने बिजनेस मॉडल, तकनीकी कार्यशाला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। इस महोत्सव का उद्देश्य भावी इंजीनियरों में नवाचार और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
सिंदरी: बीआईटी सिंदरी परिसर स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक भागा के सभागार में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बोकारो द्वारा आयोजित दो दिवसीय तकनीकी एवं उद्यमिता महोत्सव “नोवस” में नवाचार, तकनीक और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने हुनर, रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. उपेंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन तथा आईआईसी अध्यक्ष प्रो. गुंजन गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत बिजनेस मॉडल पीपीटी प्रेजेंटेशन से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने स्टार्टअप आइडिया और उद्यमिता से जुड़े नवाचार प्रस्तुत किए।

