Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार

पूर्वजों ने दान में दी थी 2 एकड़ जमीन, डीड और खतियान के बावजूद विवाद

Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
(फ़ोटो)

धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत पलैयडीह गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त के जनता दरबार में स्कूल की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि नए नक्शे में स्कूल की जमीन कम कर दी गई है और शेष भूमि की अवैध बंदोबस्ती कर दी गई है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व अधिकारियों को तुरंत जांच कर उचित कार्रवाई करने और स्कूल की जमीन को विवाद मुक्त करने का निर्देश दिया है।

धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड के पलैयडीह गांव में स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से स्कूल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय त्रुटि और बंदोबस्ती के कारण स्कूल की करीब आधा एकड़ जमीन विवाद में फंस गई है, जिससे बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि गांव के लोगों ने वर्षों पहले स्कूल निर्माण के उद्देश्य से करीब दो एकड़ भूमि दान में दी थी। इस संबंध में वैध डीड भी उपलब्ध है। सर्वे रिकॉर्ड और खतियान में 1.98 एकड़ भूमि दर्ज है, लेकिन नए नक्शे में इसे घटाकर 1.55 एकड़ दिखा दिया गया। आरोप है कि शेष भूमि गांव के ही कुछ व्यक्तियों के नाम बंदोबस्त कर दी गई, जिसके बाद धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ता गया।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल की सुरक्षा और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री वॉल निर्माण की योजना बनाई गई थी, लेकिन जमीन विवाद के कारण निर्माण एजेंसी ने काम रोक दिया। इससे विद्यालय परिसर असुरक्षित बना हुआ है और भविष्य में स्कूल विस्तार की योजना भी प्रभावित हो सकती है।

जनता दरबार में ग्रामीणों ने प्रशासन से जमीन की दोबारा मापी कराने, गलत बंदोबस्ती रद्द करने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित अंचल एवं राजस्व अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इधर, जनता दरबार में तेतुलमारी हरिजन बस्ती के लोगों ने अवैध कोयला खनन से जमीन धंसने का खतरा बताया, जबकि अन्य आवेदनों में आवास, पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, पारिवारिक प्रताड़ना और सरकारी जमीन अतिक्रमण से जुड़े मामले भी सामने आए।

Read More.. प्रिंस खान के वायरल वीडियो पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- झारखंड में गैंगवार जैसी स्थिति

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट