Giridih news: घर से बुलाकर कार चालक की हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Giridih news: घर से बुलाकर कार चालक की हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात, पुलिस जांच में जुटी
गिरिडीह में घर से बुलाकर कार चालक की हत्या।

गिरिडीह में कार चालक की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है और पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह- आजाद नगर के सीमावर्ती इलाके में मंगलवार की सुबह तड़के हुई एक हत्या की वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बताया गया कि भंडारीडीह निवासी 35 वर्षीय स्कॉर्पियो चालक तौफीक अंसारी की पांच आरोपिताें ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस बाबत मृतक के भाई रोशन अंसारी के अनुसार, तौफीक को देर रात आरोपिताें ने फोन कर बुलाया था। परिजनों के पूछने पर वह 'जल्द लौटने' की बात कहकर घर से निकला था। तौफीक अपने तीन साथियों के साथ बताए गए लोकेशन पर पहुंचा, जहां पहले से घात लगाए पांचों आरोपित हथियारों के साथ मौजूद थे। जैसे ही तौफीक वहां पहुंचा, आरोपिताें ने उस पर हमला बोल दिया। तौफीक के साथ आए आरोपिताें और हथियार देखकर जान बचाकर भाग निकले, जिसके बाद आरोपिताें ने अकेले पाकर तौफीक को मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पचम्बा और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले पांच युवकों—बंटी उर्फ टायसन, आसिफ अली, मोनू पठान, मोहम्मद अरशद और मोहम्मद साकिब पर हत्या का सीधा आरोप में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि इनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।

पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जिसकी हत्या हुई है, वह पहले से आपराधिक घटनाओं का वांटेड है। कबरीबाद में हत्या हुई थी। उसमें भी यह आरोपित था। हाल ही में जेल से बाहर आया था। हत्या का आरोप जिसपर लगा है, वे लोग भी दागी हैं। उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। सभी हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Read More.. Giridih News: सरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹3 लाख चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, JJA ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, JJA ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
Giridih news: घर से बुलाकर कार चालक की हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात, पुलिस जांच में जुटी
रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, बर्मामाइंस में दो गोदाम और एक मकान ध्वस्त
झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने के लिए राज्य से प्रखंड स्तर तक बनेगी समन्वय समिति
रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच, तीन माह में बनेगा कैशलेस और पेपरलेस संस्थान
शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में 330 नई सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 5 लाख परिवारों को पक्के मकान का भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को दी 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण में कल 142 सीटों पर मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वाराणसी–पुणे और अयोध्या–मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी सस्ती और सीधी सुविधा
चलती बाइक में लगी आग, पल्सर NS200 जलकर राख, बाल-बाल बचे सवार
झारखंड में बदला मौसम, बूंदाबांदी से गर्मी से राहत, 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हजारीबाग वन भूमि घोटाला: झारखंड हाई कोर्ट से निलंबित आईएएस विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज