स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, JJA ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

पत्रकारों को निशाना बनाकर हमला करने वाले लोकतंत्र के लिए हैं खतरा अविलंब हो गिरफ्तारी: संपूर्णा नंद भारती 

स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, JJA ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई।

झारखण्ड में लगातार पत्रकारों पर हमले व बदसलूकी की घटनाएं चिंता का विषय शाहनवाज हसन

कोडरमा: हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के अस्पताल निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को निशाना बनाकर हमला करने की भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSPS) की झारखण्ड राज्य इकाई झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन(JJA) ने कड़ी निंदा की है। बीएसपीएस के राष्ट्रीय सचिव चंदन मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा है कि जो जानकारी प्राप्त हुई है वह बहुत ही गंभीर मामला है, एक पत्रकार राज्य के स्वास्थ मंत्री से जब प्रश्न पूछता है तो उसे मंत्री के समक्ष ही मंत्री के समर्थकों द्वारा बुरी तरह से पिटाई की जाती है ।  पत्रकार की पिटाई मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने होती है और सभी मौन रहते हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि यह हमला किसी एक अथवा दो पत्रकार पर नहीं किया गया है, यह हमला लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर है जिसकी भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSPS) एवं झारखण्ड राज्य इकाई झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन(JJA) कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करता है। वहीं पूरे प्रकरण में झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद भारती ने कहा है कि पत्रकारों को निशाना बनाकर हमला करने वाले लोकतंत्र के लिए खतरा हैं हमलावरों की अविलंब हो गिरफ्तारी होनी चाहिए। बीएसपीएस एवं जेजेए के संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा कि झारखण्ड में पत्रकारों के साथ लगातार बदसलूकी एवं हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इसे लेकर संगठन ने झारखण्ड सहित राष्ट्रीय स्तर पर धरना प्रदर्शन कर "पत्रकार सुरक्षा कानून" लागू करने की मांग झारखण्ड एवं केंद्र सरकार से की है। श्री हसन ने कहा पत्रकारों को सवाल पूछने पर मंत्री के समक्ष मारपीट की जाती है और इसके विरुद्ध कार्रवाई के स्थान पर प्रशासन मूकदर्शक बने रहता है यह शर्मशार करने वाली घटना है। मामले को लेकर राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विष्णु शंकर उपाध्याय, प्रदेश सचिव जावेद इस्लाम, हजारीबाग जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, उपाध्यक्ष अर्जुन सोनी, अजय मिश्रा सहित हजारीबाग के सभी जेजेए के सदस्यों ने जो हजारीबाग प्रेस क्लब के भी सदस्य हैं कड़ी शब्दों में निंदा करती हुए कार्रवाई की मांग की है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, JJA ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, JJA ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
Giridih news: घर से बुलाकर कार चालक की हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात, पुलिस जांच में जुटी
रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, बर्मामाइंस में दो गोदाम और एक मकान ध्वस्त
झारखंड में पेसा नियमावली लागू करने के लिए राज्य से प्रखंड स्तर तक बनेगी समन्वय समिति
रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच, तीन माह में बनेगा कैशलेस और पेपरलेस संस्थान
शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में 330 नई सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 5 लाख परिवारों को पक्के मकान का भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को दी 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण में कल 142 सीटों पर मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वाराणसी–पुणे और अयोध्या–मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी सस्ती और सीधी सुविधा
चलती बाइक में लगी आग, पल्सर NS200 जलकर राख, बाल-बाल बचे सवार
झारखंड में बदला मौसम, बूंदाबांदी से गर्मी से राहत, 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हजारीबाग वन भूमि घोटाला: झारखंड हाई कोर्ट से निलंबित आईएएस विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज