Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश

सुभाष चौक स्थित प्रतिमा पर हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश

कोडरमा में कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।

कोडरमा: झुमरी तिलैया नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सुभाष चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर  की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद करते हुए बड़े धूमधाम से मनाया गया।

 नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय सेठ ने डॉ. अंबेडकर के प्रसिद्ध नारे "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" को दोहराया। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान प्रदान किया और समाज के अंतिम व्यक्ति को शिक्षा तथा सम्मान का अधिकार देकर सशक्त बनाया। कांग्रेस के  वरीय नेता गणेश प्रसाद स्वर्णकार प्रदीप सिंह और प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा  ने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार वर्तमान में संविधान का कथित तौर पर अपमान कर रही है, जिससे देश के हालात बिगड़ रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी के संविधान के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान की रक्षा करती है। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश प्रसाद  स्वर्णकार, प्रदीप  सिंह, उमेश जायसवाल, जिला महासचिव मोहम्मद हुसैन अली, जिला महासचिव प्रभात राम सहित  उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और एक समावेशी समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर साउद खान, मिथुन सिंह, मुकेश कुमार, सोनू खान, नीरज यादव, विकास सिंह, बबलु राणा, राजकुमार सिंह, संतोष रजक, केदार पासवान, विजय सिन्हा आदि मौजूद थे |

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement