Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी

आवारा पशुओं से किसानों को हो रहा भारी नुकसान

Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी

Jamua, Giridih में किसानों की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें सख्त कार्रवाई और जागरूकता पर जोर दिया गया।

गिरिडीह: जमुआ प्रखंड के धुरगड़गी बाजार टांड़ में जानवरों से फसल बचाने को लेकर मुखिया झरी महतो की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीडीओ अमल कुमार के जारी पत्र को साझा करते हुए बताया गया कि इन दिनों पशुओं को खुले छोड़ने की प्रवृत्ति बढ़ गई है, जिससे किसानों द्वारा काफी खर्च कर लगाए गए रबी और जायद फसलों को आवारा पशुओं द्वारा भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

इससे किसानों को काफी आर्थिक क्षति हो रही है। ऐसे में यदि पशुओं को नहीं रोका गया, तो किसानों को लगातार प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि किसी व्यक्ति के पशुओं द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाया जाता है, तो उस व्यक्ति को चिन्हित कर दंडित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: भीषण गर्मी में राजमहल थाना बना ‘राहत का दरबार’, संत बोले- यही है असली मानव सेवा

इस मौके पर तारा मुखिया पति लक्ष्मण महतो, समाजसेवी दिगंबर वर्मा, भाजपा नेता गंगाधर वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, राकेश वर्मा, अशोक वर्मा, जुगल राय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन