हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को मच्छरजनित रोगों से बचाव की दी जाएगी जानकारी

हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
मलेरिया जागरूकता अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी।

हजारीबाग में जून माह को “मलेरिया रोधी माह” के रूप में मनाया जाएगा। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिलेभर में मलेरिया से बचाव और जन-जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

हजारीबाग: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आगामी जून माह को “मलेरिया रोधी माह” के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान जिले भर में मलेरिया से बचाव, रोकथाम एवं जन-जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मानसून की शुरुआत के साथ मलेरिया के प्रसार की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि आमजन मलेरिया के प्रति सतर्क रहें तथा समय पर जांच एवं उपचार करा सकें।

इस वर्ष मलेरिया रोधी माह की थीम “Driven to End Malaria: Now We Can, Now We Must” निर्धारित की गई है। अभियान का उद्देश्य मलेरिया के प्रति जन समुदाय को जागरूक करना, बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।

अभियान के अंतर्गत ग्राम गोष्ठी, रात्रि चौपाल, विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम, रैली, प्रभातफेरी, दीवार लेखन, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया से बचाव संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास जलजमाव न होने दें, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें, बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं तथा मलेरिया के लक्षण दिखने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर, धक्के के सहारे चल रही 108 एंबुलेंस

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों से इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन
Koderma News: तेज आंधी-बारिश से रेल पटरी पर फिसलन, डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन