Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज

800 से अधिक खिलाड़ियों के साथ हजारीबाग में शतरंज का महासंग्राम शुरू

Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
(फ़ोटो)

हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा उद्घाटित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश-विदेश के 800 से अधिक खिलाड़ी ₹6.11 लाख की कुल पुरस्कार राशि के लिए आपस में मुकाबला करेंगे।

हजारीबाग: खेल इतिहास में शनिवार को एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन की अधिकृत अनुमति से आयोजित चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 का विधिवत शुभारंभ विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल परिसर में हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, पर्यावरणविद् सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आईएम सुबीयान टुंडू, चीफ आर्बिटर विशाल मिंज तथा जिंबॉब्वे के खिलाड़ी ओमो यो सहित खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया।राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से 800 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का पहला चरण 16 मई से 20 मई तक ओपन कैटेगरी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा चरण 21 मई से 24 मई तक 1800 रेटिंग से कम खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात खिलाड़ियों की बैठक आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन दो-दो राउंड खेले जाएंगे। पहले चरण के समापन अवसर पर 20 मई को शाम 3:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 21 मई को पुनः उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न होगा।

पूरे टूर्नामेंट में कुल 6 लाख 11 हजार रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, जिसमें पहले चरण के लिए 4 लाख 5 हजार रुपये तथा दूसरे चरण के लिए 2 लाख 6 हजार रुपये शामिल हैं। प्रतियोगिता में कुल 40 खिलाड़ियों को कैश प्राइज प्रदान किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 60 हजार रुपये, तृतीय 40 हजार रुपये, चतुर्थ 28 हजार रुपये, पांचवां 16 हजार रुपये, छठा 12 हजार रुपये, सातवां 10 हजार रुपये, आठवां 8500 रुपये, नौवां 7000 रुपये तथा दसवां 6000 रुपये निर्धारित किया गया है। 

इसके अतिरिक्त 11वें से 15वें स्थान तक 5500 रुपये तथा 16वें से 21वें स्थान तक 5000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आयोजन समिति की ओर से बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष एवं बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। आवास, भोजन, पेयजल, सुरक्षा एवं परिवहन जैसी सुविधाओं को लेकर हजारीबाग शतरंज संघ की टीम लगातार सक्रिय है, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के डायरेक्टर करण जायसवाल ने कहा कि प्रतियोगिता को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए महीनों से तैयारी की जा रही थी। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

खिलाड़ियों की सुविधा एवं बेहतर आयोजन समिति की प्राथमिकता रही है। संघ के सचिव मनमीत अकेला ने बताया कि हजारीबाग शतरंज संघ भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा। पूरे आयोजन को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव मनमीत अकेला, सहसचिव बृजेश कुमार, सुमन जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजन शाह, सदस्य अमित कुमार, नितेश कुमार, शिवांगी कुमारी, शत्रुघ्न पांडे, कुश पांडे सहित पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Virat Kohli Habits: विराट कोहली की ये आदतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान
पुरुषों में स्टेमिना कम होने के 7 कारण
KL Rahul की फिफ्टी और Starc का कहर, RR के हाथ से ऐसे फिसला जीता हुआ मैच
DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली जीत के करीब
RR vs DC Live Score: अभिषेक पोरेल-KL राहुल ने बदला मैच, राजस्थान पर बढ़ा दबाव
Dumka News: कुश्चिरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे, कलश यात्रा और अधिवास के साथ दो दिवसीय संकीर्तन शुरू
Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ
Dumka News: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला दहन
Ayurvedic Fertility Tips: मां बनने की तैयारी कर रही हैं? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिल सकता है नेचुरल सपोर्ट
Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना