Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित

शॉल ओढ़ाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई

Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
(फ़ोटो)

धनबाद में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के विज्ञान संकाय में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पूनम कुमारी को रविवार को स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने सम्मानित किया। विधायक ने पूनम के आवास पर जाकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

धनबाद: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विज्ञान संकाय में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली पूनम कुमारी को रविवार को झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सम्मानित किया। विधायक ने पूनम कुमारी को शॉल ओढ़ाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पूनम कुमारी की उपलब्धि पूरे धनबाद जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। पूनम ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण और साधारण परिवारों के बच्चे भी प्रतिभा के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं और पूनम जैसी प्रतिभाशाली छात्राएं समाज तथा राज्य का भविष्य हैं। विधायक ने अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे परिवार का त्याग और सहयोग भी महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम के दौरान टिंकु साव, प्रमोद मंडल, दिनेश रवानी, अजय रवानी, चंदन रवानी, उमेश सिंह एवं पंकज गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने पूनम कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Virat Kohli Habits: विराट कोहली की ये आदतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान
पुरुषों में स्टेमिना कम होने के 7 कारण
KL Rahul की फिफ्टी और Starc का कहर, RR के हाथ से ऐसे फिसला जीता हुआ मैच
DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली जीत के करीब
RR vs DC Live Score: अभिषेक पोरेल-KL राहुल ने बदला मैच, राजस्थान पर बढ़ा दबाव
Dumka News: कुश्चिरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे, कलश यात्रा और अधिवास के साथ दो दिवसीय संकीर्तन शुरू
Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ
Dumka News: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला दहन
Ayurvedic Fertility Tips: मां बनने की तैयारी कर रही हैं? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिल सकता है नेचुरल सपोर्ट
Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना