Ayurvedic Fertility Tips: मां बनने की तैयारी कर रही हैं? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिल सकता है नेचुरल सपोर्ट
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, गलत खानपान और हार्मोनल असंतुलन के कारण फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। आयुर्वेद में पुत्रजीवक, शतावरी, अश्वगंधा, सफेद मूसली और कौंच बीज जैसे उपायों का उल्लेख मिलता है। जानें गर्भधारण की तैयारी और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े आयुर्वेदिक उपायों की पूरी जानकारी।
Ayurvedic Fertility Tips: आज की जिंदगी इतनी तेज हो गई है कि शरीर का ख्याल रखना पीछे छूट जाता है। काम का बोझ, रात को देर तक जागना, बाहर का खाना- ये सब मिलकर शरीर को अंदर से कमजोर कर देते हैं। और जब बात आती है मां बनने की, तो यही छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़ी रुकावट बन जाती हैं।
कई घरों में ऐसा होता है- शादी के बाद महीने गुजरते हैं, फिर साल, और खुशखबरी नहीं आती। डॉक्टर के पास जाओ तो कभी हार्मोन की गड़बड़ी, कभी पीरियड्स अनियमित, कभी पुरुषों में स्पर्म से जुड़ी दिक्कत। ऐसे में बहुत से दंपती अब आयुर्वेद की तरफ देख रहे हैं - और सही भी है। आयुर्वेद कोई जादू नहीं है, लेकिन यह शरीर को जड़ से ठीक करने का काम करता है।
कौन सी जड़ी-बूटियां असर करती हैं?

1. पुत्रजीवक (Putrajeevak)
नाम से ही जाहिर है -यह संतान से जुड़ी औषधि है। जो दंपती लंबे समय से कोशिश कर रहे हों और नतीजा न मिल रहा हो, उनके लिए पुत्रजीवक को खास माना गया है। यह ओवुलेशन को पटरी पर लाती है, गर्भाशय को स्वस्थ रखती है और हार्मोन्स की गड़बड़ी को धीरे-धीरे ठीक करती है।
2. सफेद मूसली (White Muesli)
यह सिर्फ पुरुषों की दवाई नहीं है जैसा आमतौर पर लोग समझते हैं। महिलाओं के लिए भी उतनी ही जरूरी है। थकान दूर करती है, अंडाशय की कार्यक्षमता बढ़ाती है और शरीर में फर्टिलिटी हार्मोन्स का संतुलन बनाती है। पुरुषों में स्पर्म काउंट और क्वालिटी दोनों पर इसका अच्छा असर देखा गया है।
3. अश्वगंधा (Ashwagandha)
तनाव आज के दौर की सबसे बड़ी समस्या है और गर्भधारण में यह सबसे बड़ा रोड़ा भी। अश्वगंधा शरीर में कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन को काबू में रखती है। नींद बेहतर होती है, मन शांत रहता है और हार्मोनल सिस्टम ठीक से काम करता है। पुरुष हों या महिला — दोनों के लिए फायदेमंद है।
4. कौंच बीज (Kaunch seeds)
इसे म्यूकुना प्रुरियन्स भी कहते हैं। आयुर्वेद में इसे वीर्यवर्धक और बलवर्धक माना गया है। प्रजनन शक्ति बढ़ाने में यह स्त्री और पुरुष दोनों के काम आती है।
5. शतावरी (Shatavari)
महिलाओं की सेहत की बात हो और शतावरी का नाम न आए — ऐसा हो नहीं सकता। यह गर्भाशय को पोषण देती है, उसमें सूजन कम करती है और शरीर का पीएच संतुलन बनाए रखती है। मासिक धर्म नियमित होता है और गर्भ ठहरने की संभावना बढ़ जाती है।
सिर्फ जड़ी-बूटी नहीं, तेल और पंचकर्म भी जरूरी (Ayurvedic Fertility Tips)
आयुर्वेदिक इलाज सिर्फ कैप्सूल और चूर्ण तक सीमित नहीं है। औषधीय तेल और पंचकर्म थेरेपी भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन ये हर किसी के लिए एक जैसे नहीं होते। महिला की शारीरिक प्रकृति देखकर, उसकी सेहत समझकर तब जाकर उपचार तय किया जाता है। मकसद एक ही होता है- शरीर को भीतर से तैयार करना, गर्भाशय की बारीक नाड़ियों को पोषण देना और गर्भधारण के लिए सही माहौल बनाना।
कोई भी औषधि शुरू करने से पहले किसी अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर मिलें।
FAQ
फर्टिलिटी कम होने के मुख्य कारण क्या हैं?
तनाव, गलत खान-पान, नींद की कमी, हार्मोनल असंतुलन, थायराइड, पीसीओडी, मोटापा, धूम्रपान और उम्र बढ़ना फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं।
क्या आयुर्वेदिक दवाओं से फर्टिलिटी बढ़ाई जा सकती है?
आयुर्वेद में पुत्रजीवक, अश्वगंधा, शतावरी, कौंच बीज और सफेद मूसली जैसी औषधियां बताई गई हैं जो प्राकृतिक रूप से हार्मोनल संतुलन बनाकर फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करती हैं।
प्रेग्नेंसी के लिए डाइट में क्या शामिल करना चाहिए?
ताजा भोजन, दूध, घी, बादाम, शतावरी और मौसमी फल फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक हैं। प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड और अत्यधिक कैफीन से बचना चाहिए।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
