Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ

हवन एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन

Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ
(फ़ोटो)

जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत पेटसार पंचायत के कोरडीहा गांव में रविवार से नौ दिवसीय श्रीमद भागवत नवाह भक्ति ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 501 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जो मोतिहारी नदी से पवित्र जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंची। वृंदावन के पुरोहितों के सानिध्य में कलश स्थापित कर अनुष्ठान शुरू किया गया, जो 26 मई तक चलेगा।

नोनीहाट: जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत पेटसार पंचायत के कोरडीहा गांव में रविवार को श्रीमद भागवत नवाह भक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 501 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।यज्ञ स्थल से श्रद्धालु गाजे-बाजे एवं भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा निकालते हुए मोतिहारी नदी तट पहुंचे। 

वहां वृंदावन से पधारे पुरोहित धर्नुधराचार्य जी महाराज के निर्देशन में यजमान धीरेंद्र मंडल एवं उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर पवित्र जल का संकल्प कराया।इसके बाद श्रद्धालु कलश में पवित्र जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। कलश स्थापना के उपरांत राधा-कृष्ण की आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच शरबत एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 17 मई 2026, रविवार से 26 मई 2026, मंगलवार तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भक्ति पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यज्ञ के नौवें दिन हवन एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Virat Kohli Habits: विराट कोहली की ये आदतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान
पुरुषों में स्टेमिना कम होने के 7 कारण
KL Rahul की फिफ्टी और Starc का कहर, RR के हाथ से ऐसे फिसला जीता हुआ मैच
DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली जीत के करीब
RR vs DC Live Score: अभिषेक पोरेल-KL राहुल ने बदला मैच, राजस्थान पर बढ़ा दबाव
Dumka News: कुश्चिरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे, कलश यात्रा और अधिवास के साथ दो दिवसीय संकीर्तन शुरू
Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ
Dumka News: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला दहन
Ayurvedic Fertility Tips: मां बनने की तैयारी कर रही हैं? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिल सकता है नेचुरल सपोर्ट
Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना