JAC Board Result 2026: झारखंड इंटर का रिजल्ट कब जारी होगा, कैसे चेक करें, यहां देखें पूरी जानकारी

JAC Board Result 2026: झारखंड इंटर का रिजल्ट कब जारी होगा, कैसे चेक करें, यहां देखें पूरी जानकारी
JAC Board 12th Result 2026 (एडिटेड इमेज)

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 इसी सप्ताह जारी हो सकता है। छात्र jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

रांची। झारखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों का बेसब्र इंतजार अब खत्म होने वाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 12वीं का परिणाम इसी सप्ताह सार्वजनिक किया जा सकता है। जिन छात्र-छात्राओं ने 3 फरवरी से 23 फरवरी के दौरान यह परीक्षा दी थी, वे अब जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्ट्रीम के अनुसार रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।


कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट

JAC बोर्ड द्वारा इंटर परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी किया जाएगा। छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए नीचे रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है, जिसे फॉलो करके वे आसानी से अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट देखने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद 'JAC Board 12th Result 2026' वाले लिंक को सेलेक्ट करें।
  4. लिंक खुलते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अंत में परिणाम का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

मार्कशीट में इन जानकारियों की करें जांच

परिणाम जारी होने के पश्चात सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट में दर्ज नाम, रोल नंबर व रोल कोड, अभिभावक का नाम, विद्यालय का नाम तथा प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों की भली-भांति जांच कर लें। उल्लेखनीय है कि यह एक प्रोविजनल मार्कशीट होगी। मूल मार्कशीट छात्रों को उनके स्कूल के माध्यम से दी जाएगी।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट