ब्रिजफोर्ड स्कूल में AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन एवं मेधा सम्मान समारोह संपन्न

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

ब्रिजफोर्ड स्कूल में AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन एवं मेधा सम्मान समारोह संपन्न
AI लैब उद्घाटन में छात्र-छात्राएं और मुख्य अतिथि

रांची के तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल में AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन और मेधा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाग लिया और लैब का उद्घाटन किया।

रांची: तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल में आज एक भव्य समारोह के दौरान अत्याधुनिक AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, वहीं आधुनिक तकनीकी शिक्षा की दिशा में विद्यालय ने एक महत्वपूर्ण कदम भी बढ़ाया।

AI लैब उद्घाटन में छात्र-छात्राएं और मुख्य अतिथि
रिबन काटकर AI एवं रोबोटिक्स लैब का विधिवत उद्घाटन करती शिल्पी नेहा तिर्की

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहीं। उन्होंने रिबन काटकर AI एवं रोबोटिक्स लैब का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स से जुड़े विभिन्न मॉडलों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुई। मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए नागपुरी नृत्य की ऊर्जावान प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय अपने मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व करता है। उन्होंने कहा कि AI एवं रोबोटिक्स लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे आधुनिक युग की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

e528c33c-cb2f-4f06-882f-e6ca2c438316_samridh_1200x720

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कक्षा 10 के AISSE टॉपर्स, विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा शैक्षणिक सत्र 2025–26 में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के टॉपर्स को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ब्रिजफोर्ड स्कूल में एक सशक्त शैक्षणिक इको-सिस्टम विकसित किया गया है, जहाँ शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास और एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में भी सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में उनकी उपस्थिति बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में AI ने शिक्षा को सरल और सुलभ बनाया है, किंतु शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल जानकारी अर्जित करना नहीं, बल्कि सोचने, समझने और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बारहवीं कक्षा के छात्र आयुष कुमार सिंह एवं छात्रा नव्या रामटेक ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

अंत में विद्यालय के प्राचार्य मुनीष दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी पूर्ण क्षमता तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

सामूहिक फोटोग्राफी एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत
Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती का बरकट्ठा दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों का लिया जायजा