Koderma News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा-11 सत्र का शुभारंभ

अब स्कूल में ही JEE-NEET, CLAT व NDA की तैयारी, बड़ी पहल

Koderma News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा-11 सत्र का शुभारंभ
मंत्रोच्चार के साथ कक्षा-11 सत्र का शुभारंभ

मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कोडरमा में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ कक्षा-11 के नए सत्र का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विद्यालय ने JEE, NEET, CLAT और NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की।

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ कक्षा-11 के नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के उद्घोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद आचार्यों द्वारा स्वस्तिवाचन एवं मंत्रोच्चार के बीच कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर रोली-अक्षत से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि “कक्षा-11 आपके करियर की नींव है। यह नया सत्र जीवन में एक नए युग की शुरुआत है। अनुशासन, परिश्रम और संस्कार के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी।”

विद्यालय प्रबंधन ने इस सत्र से बड़ी पहल करते हुए JEE, NEET, CLAT और NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कक्षाओं का शुभारंभ किया है। अब विद्यार्थी कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ और डिफेंस प्रवेश परीक्षाओं की भी एकीकृत तैयारी स्कूल परिसर में ही कर सकेंगे।

Read More.. Koderma News: वैदिक मंत्रोच्चार संग मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 11वीं शुरू, JEE-NEET, CLAT, NDA क्लासेज शुरू

विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा, “हमारा एकमात्र उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा देना है। इन विशेष कक्षाओं को शुरू करने का लक्ष्य बच्चों को कोटा या राँची भेजने की मजबूरी से मुक्त करना है। अनुभवी विषय-विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में छात्र यहीं रहकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराएँगे।”

Read More.. Koderma News: शातिर ठगों का आतंक: बातों में उलझाकर बुजुर्ग महिला के सोने के जेवर ले उड़े

कार्यक्रम में कक्षा-11 के सभी छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल को समय की मांग बताते हुए सराहना की।

Read More.. Koderma News: हाथियों का तांडव: स्कूल को किया ध्वस्त, ग्रामीण को कुचलकर किया गंभीर घायल

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी