Koderma News: एनसीसी कैंप का 8वां दिन, कैडेट्स में दिखा जबरदस्त जोश और अनुशासन

वार्म-अप, ड्रिल और फील्ड ट्रेनिंग से शुरू हुआ आठवां दिन

Koderma News: एनसीसी कैंप का 8वां दिन, कैडेट्स में दिखा जबरदस्त जोश और अनुशासन

Koderma के बागी टांड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आठवां दिन उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

कोडरमा: बागी टाड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा के प्रांगण में ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन की शुरुआत अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ हुई। कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार (सेना मेडल) के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित इस शिविर में जिले भर से आए लगभग 600 एनसीसी कैडेटों ने सुबह वार्म-अप, स्ट्रेचिंग एवं ड्रिल के साथ अपनी दिनचर्या प्रारंभ की।

Koderma News: एनसीसी कैंप का 8वां दिन, कैडेट्स में दिखा जबरदस्त जोश और अनुशासन

शिविर के दौरान कैडेटों को फायरिंग, ड्रिल, टेंट पिचिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों का कठोर एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कैडेटों को इंटर ग्रुप प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है, ताकि चयनित कैडेट 26 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर झारखंड राज्य का गौरव बढ़ा सकें।
बटालियन के सूबेदार मेजर जे.के. चौधरी द्वारा कैडेटों के स्वास्थ्य एवं शिविर में संचालित सभी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा द्वारा महिला कैडेटों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए ग्रुप सॉन्ग एवं ग्रुप डांस के लिए चयनित प्रतिभागियों का अभ्यास कराया जा रहा है।

इसी क्रम में एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट राधिका द्वारा कैडेटों को सीपीआर (CPR) एवं यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए, सांस न ले पा रहा हो या उसकी नाड़ी (पल्स) महसूस न हो रही हो, तो ऐसे में सीपीआर जीवन रक्षक साबित हो सकता है। साथ ही, गलत तरीके से छूना, आपत्तिजनक संदेश भेजना, गलत इशारे करना या बार-बार परेशान करना यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है, जिसके प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है।

Read More.. Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर

एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट चंदन एवं सूबेदार चंपा मुरमू के नेतृत्व में कैडेटों को फायरिंग रेंज पर ले जाकर फायरिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, कैडेटों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) का दौरा भी कराया गया, जिससे उन्हें औद्योगिक एवं तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सके।

Read More.. Koderma News: JEE Main 2026 में श्रेष्ठ कुमार का जलवा, 99.39 परसेंटाइल से सेक्रेड हार्ट स्कूल गौरवान्वित

शिविर के दौरान एनसीसी ऑफिसर सह डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार सभी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते नजर आए। प्रशिक्षण कार्य में जेसीओ बलविंदर सिंह, सेकंड ऑफिसर नवीन चौधरी, सेकंड ऑफिसर सत्यानंद एवं सेकंड ऑफिसर अनिल कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read More.. Koderma News: जयनगर में दर्दनाक हादसा, हाथियों ने मजदूर और बच्चे को कुचला

शिविर के सफल संचालन में बटालियन एनसीओ सुधीर मिश्रा, हवलदार आदित्य मिश्रा तथा एनसीसी कार्यालय के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सिद्धार्थ कुमार, दिग्विजय कुमार एवं एलडीसी रोहित कुमार सिंह का सराहनीय सहयोग रहा। यह शिविर न केवल कैडेटों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम बन रहा है, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र सेवा की भावना को भी सुदृढ़ कर रहा है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Ramgarh News: ईदपारा में कायस्थ महासभा की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार पर जोर Ramgarh News: ईदपारा में कायस्थ महासभा की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास रंग लाए, गायबाथान के मोमिन टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर
Koderma News: जेईई मेन 2026 में ग्रिज़ली विद्यालय का जलवा, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
Dhanbad News: होमगार्ड बहाली की शारीरिक परीक्षा संपन्न, पारदर्शिता पर प्रशासन सख्त
Pahalgam Terror Attack: कैसे रची गई साजिश और कैसे भारत ने लिया बदला? ऑपरेशन सिंदूर से ऑप महादेव तक पूरी कहानी
Koderma News: भीषण आग से हड़कंप, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
वर्ल्ड अर्थ डे पर साहिबगंज में बड़ा जागरूकता अभियान, “स्वच्छ पर्यावरण” का संकल्प
Ranchi News: बंगाल चुनाव प्रचार पर सियासी घमासान, राजद प्रवक्ता कैलाश यादव का भाजपा पर हमला
Sahebganj News: महिला आक्रोश रैली’ में राजमहल से 500 कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा, भाजपा की बैठक में बनी रणनीति
दिल्ली पुलिस में बड़ा घोटाला: हेड कॉन्स्टेबल 2 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
पहलगाम हमले की बरसी पर ‘आतंकिस्तान’ ने फिर उगला जहर, शहबाज शरीफ के मंत्री ने भारत से मांगे सबूत
Koderma News: एनसीसी कैंप का 8वां दिन, कैडेट्स में दिखा जबरदस्त जोश और अनुशासन