दिल्ली पुलिस में बड़ा घोटाला: हेड कॉन्स्टेबल 2 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
झूठे केस से बचाने के नाम पर 15 लाख की मांग का आरोप
by: Anshika Ambasta
On
दिल्ली में सीबीआई ने हेड कॉन्स्टेबल अजय को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। छापेमारी में 48.87 लाख रुपये भी बरामद हुए। झूठे केस से बचाने के नाम पर वसूली का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर।
नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के नारकोटिक्स सेल, द्वारका में तैनात हेड-कॉन्स्टेबल अजय को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपित को शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में पकड़ा गया।
सीबीआई के अनुसार, 21 अप्रैल को दर्ज मामले में आरोप लगाया गया था कि आरोपित हेड-कॉन्स्टेबल और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता को झूठे मामले में फंसने से बचाने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपित ने 21 अप्रैल तक 5 लाख रुपये की पहली किस्त देने को कहा था।

Edited By: Anshika Ambasta
Tags: दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल रिश्वत मामला Delhi Police head constable bribery case सीबीआई द्वारा रिश्वत लेते गिरफ्तारी CBI trap bribery arrest India नारकोटिक्स सेल द्वारका भ्रष्टाचार मामला corruption case in Narcotics cell Dwarka 48.87 लाख नकद बरामद सीबीआई छापा cash recovery CBI raid Delhi झूठे केस से बचाने के नाम पर रिश्वत bribery for case settlement India police
